फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IIT Roorkee Alumni Ravi sharma appointed as Chairman of telecom equipment manufacturers association of india

टेलीकॉम इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर एसोसिएशन के चेयरमैन बने रवि शर्मा, 'मेक इन इंडिया' के सपने को करेंगे पूरा

Fri, 24 Jul 2020 12:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 24 Jul 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee Alumni Ravi sharma appointed as Chairman of telecom equipment manufacturers association of india
Ravi Sharma - फोटो : Ravi Sharma

अडानी पॉवर लिमिटेड, अल्काटेल ल्यूसेंट और डाटाकॉम के पूर्व सीईओ रवि शर्मा को टेलीकॉम इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर एसोसिएशन ने अपना नया एक्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया है। टेमा ने टेलीकॉम इंडस्ट्री की बढ़ रही चुनौतियों के बाबत संदीप अग्रवाल को टेमा का वाइस चेयरमैन, अनिल जैन को निदेशक (ऑनरेरी) और एडवोकेट अशोक अग्रवाल को निदेशक के रूप में मनोनीत किया है।

विज्ञापन


रवि शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि टेलीकॉम इंडस्ट्री और इसके लिए उपकरण बनाने वाले उद्योगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश की जरूरतों को पूरा करने की है। वह इस दिशा में एक लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


शर्मा ने आईआईटी रुड़की से पढ़ाई की है और दुनिया भर में फैले देश के आईआईटियंस से जुड़े आईआईटी एल्युमिनाई काउंसिल के अध्यक्ष हैं। इस काउंसिल से 25,000 से अधिक आईआईटियंस जुड़े हैं। रवि शर्मा का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया के सपने को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि शर्मा प्रेमा फाउंडेशन के चेयरमैन भी हैं। यह एक सामाजिक संस्था है और उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार की सीमा से सटे चकिया नक्सली क्षेत्र में 1000 बच्चों के भविष्य को संभालने का काम कर रही है।

5जी तकनीक, इंटरनेट और मेक इंडिया

रवि शर्मा का कहना है कि अब 4जी के बाद 5जी की तकनीक, इसके हिसाब से दूर संचार के हैंडसेट, इंटरनेट की दुनिया आने वाले समय में काफी कुछ बदलने वाली है। हमारी कोशिश इस चुनौती को ध्यान में रखकर तकनीकी क्षेत्र में इस लक्ष्य को मेक इन इंडिया के अनुरुप बनाना होगा।



हमें भरोसा है कि हम इसमें बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। इससे आने वाले समय में दूर संचार क्षेत्र और इससे जुड़ी इंडस्ट्री में प्रबल संभावनाएं देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed