फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Agriculture ›   iffco reduces prices of dap and other complex fertilizers by 50 rupees per bag

डीएपी सहित ये खाद हुईं सस्ती, इफको ने 50 रुपये प्रति बोरी घटाई कीमत

Mon, 14 Oct 2019 11:05 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 14 Oct 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
iffco reduces prices of dap and other complex fertilizers by 50 rupees per bag

देश में किसानों की सबसे बड़ी खाद बनाने वाली सहकारी समिति इफको ने डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) सहित कई खाद की कीमतों में 50 रुपये की कटौती कर दी है। यह कमी कच्चे माल और वैश्विक कीमतों में हुई कटौती के तहत की गई है। 

विज्ञापन


इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने कहा कि कंपनी ने डीएपी के अलावा अन्य खाद की खुदरा कीमतों में कटौती की है। इससे किसानों को फायदा मिलेगा। नई कीमतें 11 अक्तूबर से प्रभावी मानी जाएंगी। इफको ने डीएपी की 50 किलो की बोरी की नई कीमत 1250 रुपये कर दी गई है। पहले इसकी खुदरा कीमत 1300 रुपये थी। इसके अलावा एनपीके-1 कॉम्पलेक्स की कीमत 1250 रुपये से घटाकर के 1200 रुपये कर दी है। वहीं एनपीके-2 की कीमत 1260 रुपये से घटाकर के 1210 रुपये की गई है। 
विज्ञापन


कंपनी ने एनपी कॉम्पलेक्स की नई कीमत 950 रुपये कर दी है। वहीं नीम कोटेड यूरिया की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह 266.50 रुपये प्रति 45 किलो बोरी की कीमत पर मिलता रहेगा। इससे पहले इफको ने जुलाई में डीएपी और अन्य खाद की कीमतों में कटौती की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed