फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IFFCO purchases 2,500 agri drones for spraying fertlisers, chemicals

IFFCO: नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देगी इफको, 2,500 कृषि ड्रोन खरीदने का है प्लान

Tue, 04 Jul 2023 03:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 04 Jul 2023 03:34 PM IST
सार

इफको पहले ही अपने उत्पादों नैनो यूरिया और नैनो डी-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) के चरणबद्ध तरीके से छिड़काव के ड्रोन की खरीद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है। इफको ने ड्रोन के साथ-साथ सहकारी समिति किसानों के खेतों तक इसे ले जाने के लिए 2,500 इलेक्ट्रिक तिपहिया (लोडर टाइप) भी खरीदेगी।

विज्ञापन
IFFCO purchases 2,500 agri drones for spraying fertlisers, chemicals
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की अग्रणी सहकारी संस्था इफको देशभर में नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। इफको ने अपने इस अभियान के तहत 2,500 कृषि-ड्रोन खरीदने का प्लान बनाया है। इसके साथ ही 5,000 ग्रामीण उद्यमियों को भी इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इफको का यह राष्ट्रीय अभियान मंगलवार से शुरू किया गया है।

विज्ञापन


इफको पहले ही अपने उत्पादों नैनो यूरिया और नैनो डी-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) के चरणबद्ध तरीके से छिड़काव के ड्रोन की खरीद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है। इफको ने ड्रोन के साथ-साथ सहकारी समिति किसानों के खेतों तक इसे ले जाने के लिए 2,500 इलेक्ट्रिक तिपहिया (लोडर टाइप) भी खरीदेगी।
विज्ञापन


इफको ने कहा, ‘‘नैनो उर्वरकों के छिड़काव के लिए उसके द्वारा खरीदे जा रहे कृषि-ड्रोन की तकनीकी विशिष्टताएं उद्योग मानकों के अनुरूप हैं।’’ अनुमानों के अनुसार एक कृषि ड्रोन प्रतिदिन 20 एकड़ क्षेत्र में इफको नैनो उर्वरक और अन्य कृषि रसायनों का छिड़काव करने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों के साथ किया गया है ड्रोन खरीदने का करार

देश की प्रमुख कृषि ड्रोन विनिर्माताओं में आयोटेकवर्ल्ड एविएशन, दक्ष अनमैन्ड सिस्टम, जनरल एयरोनॉटिक्स और पारस एयरोस्पेस शामिल हैं। इफको नैनो उर्वरकों और अन्य सुविधाओं को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए 2,500 इलेक्ट्रिक तिपहिया की भी खरीदेगी।


सहकारी समिति ने कहा कि ये इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन पर्यावरण के अनुकूल हैं। इससे हाल ही में शुरू की गई ‘पीएम-प्रणाम’ योजना को भी समर्थन मिलेगा। इस योजना का लक्ष्य रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करना और वैकल्पिक उर्वरक के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देना है।


गांवों में लोगों को इन ड्रोन का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित करने को इफको ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है जिसके तहत 5,000 ग्रामीण उद्यमियों को ड्रोन के जरिये नैनो उर्वरकों का छिड़काव करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed