फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IES officer Jitesh John becomes Executive Director of IDBI Business News in hindi

Business News: आईईएस अधिकारी जितेश जॉन बने आईडीबीआई के कार्यकारी निदेशक, पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबरें

Wed, 06 Dec 2023 06:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 06 Dec 2023 06:49 AM IST
सार

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हो रही है। एमपीसी के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक एक बार फिर से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर यथावत रख सकता है। 

विज्ञापन
IES officer Jitesh John becomes Executive Director of IDBI Business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय आर्थिक सेवा के अधिकारी जितेश जॉन ने भारतीय दिवालिया एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह ऊर्जा मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। 

विज्ञापन

यथावत रह सकती है रेपो दर, एमपीसी बैठक आज से
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हो रही है। एमपीसी के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक एक बार फिर से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर यथावत रख सकता है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों का कहना है कि आरबीआई चालू वित्त वर्ष में रेपो दर में परिवर्तन नहीं करेगा। केयर रेटिंग्स ने कहा, इस बैठक में आरबीआई वित्त वर्ष 2024 के लिए अपने पहले के विकास अनुमानों को 20-30 बीपीएस तक संशोधित कर सकता है।

विज्ञापन

सेवा क्षेत्र की गतिविधियां एक साल के निचले स्तर पर, नए ऑर्डर घटे
देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नवंबर, 2023 में घटकर एक साल के निचले स्तर पर आ गईं। कंपनियों को नए आर्डर मिलने की गति घटने और काम पूरा करने की धीमी रफ्तार से यह गिरावट आई है। मंगलवार को जारी एसएंडपी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक पिछले महीने घटकर एक साल के निचले स्तर 56.9 पर आ गया। अक्तूबर में यह 58.4 रहा था। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, भारत के सेवा क्षेत्र ने तीसरी तिमाही के मध्य में ही वृद्धि की गति खो दी। कच्चे माल और काम पूरा करने की दरें आठ माह के निचले स्तर पर फिसल गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर डीएपी महंगी रही तो खुदरा बाजार में बढ़ेंगी कीमतें
वैश्विक स्तर पर डायअमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दरें ऊंची रहती हैं तो घरेलू बाजार में भी खुदरा कीमतें बढ़ सकती हैं। या फिर सरकार इस पर सब्सिडी दे। फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा कि इस समय डीएपी 1,350 प्रति बैग बेची जा रही है। एक बैग 50 किलो की होती है। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष एन सुरेश कृष्णन ने कहा, वैश्विक स्तर पर डीएपी के दाम इस साल 440 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 595 डॉलर हो गए। हालांकि, अब यूरिया खाद के लिए किसी दूसरे देश का मुंह ताकना नहीं होगा। भारत शीघ्र ही यूरिया मैन्यूफैक्चरिंग में भी आत्मनिर्भर होने जा रहा है। देश में 80 लाख टन यूरिया की मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता विकसित की जा रही है, जो दो साल में तैयार हो जाएगी। हर साल करीब 350 लाख टन यूरिया की खपत है। इसमें से 285 लाख टन यूरिया का उत्पादन देश में हो रहा है। देश की जरूरत पूरी करने के लिए 70 लाख टन तक यूरिया का आयात करना पड़ रहा है।

दूरसंचार राजस्व बढ़कर 80,899 करोड़
दूरसंचार सेवा प्रदाताओं का सकल राजस्व जून तिमाही में सालाना आधार पर 5.88 फीसदी बढ़कर 80,899 करोड़ रुपये पहुंच गया। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च तिमाही के 85,356 करोड़ रुपये के मुकाबले सकल राजस्व में 5.22 फीसदी गिरावट आई है। 

अदाणी पोर्ट पर 3 लाख कंटेनरों का आवागमन
गुजरात के मुंद्रा में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने नवंबर में 97 जहाजों में तीन लाख से ज्यादा कंटेनरों का आवागमन पूरा किया है। समूह के इस कार्य से मुंद्रा पोर्ट में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed