फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IDC Report: Increasing attraction of super premium smartphones in country, Apple on top with 83 per cent share

IDC Report: देश में सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन का बढ़ रहा आकर्षण, 83% हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर एपल

Wed, 14 Aug 2024 04:47 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 14 Aug 2024 04:47 AM IST
सार

IDC Report: इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री 2024 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 22 फीसदी पहुंच गई है। बाजार हिस्सेदारी भी 6 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी पहुंच गई।

विज्ञापन
IDC Report: Increasing attraction of super premium smartphones in country, Apple on top with 83 per cent share
आईफोन क ग्राहक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

खरीद क्षमता में बढ़ोतरी और 5जी जैसी नई प्रौद्योगिकी की जरूरत की वजह से देश में 800 डॉलर (67,162.80 रुपये) से अधिक कीमत वाले सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन का आकर्षण बढ़ रहा है। इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री 2024 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 22 फीसदी पहुंच गई है। बाजार हिस्सेदारी भी 6 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी पहुंच गई। इस अवधि में स्मार्टफोन की कुल बिक्री में आईफोन-15, 15प्लस, 14 और 14प्लस की हिस्सेदारी बढ़कर 77 फीसदी हो गई। सैमसंग गैलेक्सी एस24 और एस24 अल्ट्रा 11 फीसदी के साथ सुपर प्रीमियम श्रेणी में दूसरे स्थान पर है। इस श्रेणी में एपल 83 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है। सैमसंग 16 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

विज्ञापन


प्रीमियम श्रेणी में 37 फीसदी गिरावट
400-600 डॉलर कीमत वाले मिड-प्रीमियम श्रेणी के मोबाइल की बिक्री 25 फीसदी घटी। 600-800 डॉलर वाले प्रीमियम श्रेणी में 37 फीसदी गिरावट।

पहली छमाही में बिके 6.9 करोड़ स्मार्टफोन
आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2024 की पहली छमाही में कुल 6.9 करोड़ स्मार्टफोन बिके। यह आंकड़ा 2023 की समान छमाही की तुलना में 7.2 फीसदी अधिक है। वहीं, इस साल की दूसरी तिमाही में बिक्री 3.2 फीसदी बढ़कर 3.9 करोड़ पहुंच गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्री में वीवो का दबदबा
स्मार्टफोन की कुल बिक्री में मात्रा के लिहाज से 16.5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ वीवो का दबदबा रहा। शाओमी 13.5 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रही। सैमसंग 12.9 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई क्योंकि इसकी बिक्री 15.4 फीसदी घटी है।

2.7 करोड़ 5जी मोबाइल बिके 
दूसरी तिमाही में 2.7 करोड़ 5जी स्मार्टफोन बेचे गए। साथ ही, बिक्री में 5जी मोबाइल की हिस्सेदारी बढ़कर 77 फीसदी पहुंच गई, जो 2023 की दूसरी तिमाही में 49 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed