{"_id":"642c0bb7a6f2ab051b04eb3b","slug":"idbi-bank-introduces-new-amrit-mahotsav-fd-scheme-of-444-days-with-up-to-7-65-fd-interest-rate-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amrit Mahotsav FD: आईडीबीआई बैंक ने शुरू की अमृत महोत्सव एफडी स्कीम, निवेशकों को 7.65% तक मिलेगा ब्याज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Amrit Mahotsav FD: आईडीबीआई बैंक ने शुरू की अमृत महोत्सव एफडी स्कीम, निवेशकों को 7.65% तक मिलेगा ब्याज
Tue, 04 Apr 2023 05:06 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 04 Apr 2023 05:06 PM IST
सार
Amrit Mahotsav FD: बैंक ने नियमित और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन जमाओं पर उच्च ब्याज दरों की पेशकश करते हुए 2 दिनों की एक नई "अमृत महोत्सव एफडी" योजना भी शुरू की है। 444 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी योजना के तहत बैंक सामान्य, एनआरई और एनआरओ कैटेगरी के तहत आने वाले लोगों को 7.15% की ब्याज दर प्रदान करता है।
विज्ञापन
IDBI Bank
विस्तार
निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक ने नियमित और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन जमाओं पर उच्च ब्याज दरों की पेशकश करते हुए 2 दिनों की एक नई "अमृत महोत्सव एफडी" योजना भी शुरू की है।
विज्ञापन
444 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी योजना के तहत बैंक सामान्य, एनआरई और एनआरओ कैटेगरी के तहत आने वाले लोगों को 7.15% की ब्याज दर प्रदान करता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस स्कीम के तहत 7.65% ब्याज दर का प्रावधान है।
विज्ञापन
बैंक 7 से 30 दिनों के बीच की परिपक्वता वाली सावधि जमा पर 3.0 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है। जबकि आईडीबीआई बैंक अब 31 से 45 दिनों के बीच परिपक्वता वाली जमा पर 3.35 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करता है। 46 से 90 दिनों के लिए रखी गई जमा राशि पर आईडीबीआई बैंक अब 4.25% ब्याज देता है।
विज्ञापन
वहीं, 91 दिन से 6 महीने के लिए रखी गई जमा के लिए ब्याज दर 4.75% है। 6 महीने, 1 दिन से 1 साल की परिपक्वता वाली जमा पर 5.50% की दर से ब्याज मिलेगा और 1 वर्ष से 2 वर्ष (444 दिनों के अलावा) की परिपक्वता वाली जमा पर 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक दो से तीन साल की परिपक्वता वाली सावधि जमा पर 6.50% ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि आईडीबीआई बैंक तीन से दस साल की परिपक्वता वाली जमा पर 6.25% ब्याज दर प्रदान करता है।