फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ICMF Inauguration: President told the scientific community- adopt the path of social responsibility

ICMF Inauguration: राष्ट्रपति ने वैज्ञानिक समुदाय से कहा- सामाजिक जिम्मेदारी का रास्ता अपनाएं

Tue, 27 Sep 2022 04:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 27 Sep 2022 04:42 PM IST
सार

ICMF Inauguration: कार्यक्रम के दौरान बाेलते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि इस ऐतिहासिक मौके पर मैं अपने सम्मानित पूर्ववर्ती डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का स्मरण कर रही हूं। ऐसे तो हम हम उन्हें 'भारत के मिसाइल मैन' के रूप में जानते हैं, पर उनके जीवन का एक और पहलू था जिस पर मैं कुछ प्रकाश डालना चाहती हूं। उन्होंने लगातार सामाजिक समावेश के साथ-साथ तकनीकी विकास का मार्ग भी अपनाया था। 

विज्ञापन
ICMF Inauguration: President told the scientific community- adopt the path of social responsibility
आईसीएमएफ के उद्घाटन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को वैज्ञानिक समुदाय से सामाजिक जिम्मेदारी के मार्ग पर चलने और ‘स्वदेशीकरण की भावना’ को आत्मसात करने का आह्वान किया है। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह सुनिश्चित करना सभी की संयुक्त जिम्मेदारी होनी चाहिए कि 2047 का भारत अधिक समृद्ध और मजबूत राष्ट्र हो। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा (इंटिग्रेटेड क्रायोजेनिक इंजन मैन्यूफक्चरिंग फैसिलिटी, ICMF) का उद्घाटन करने और जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (दक्षिण क्षेत्र) की आधारशिला रखने रखने के दौरान ये बातें कही हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बाेलते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि इस ऐतिहासिक मौके पर मैं अपने सम्मानित पूर्ववर्ती डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का स्मरण कर रही हूं। ऐसे तो हम हम उन्हें 'भारत के मिसाइल मैन' के रूप में जानते हैं, पर उनके जीवन का एक और पहलू था जिस पर मैं कुछ प्रकाश डालना चाहती हूं। उन्होंने लगातार सामाजिक समावेश के साथ-साथ तकनीकी विकास का मार्ग भी अपनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि विज्ञान एक अभूतपूर्व क्रांति ला सकता है और जनता के जीवन को छू सकता है। जैसे डॉ. कलाम ने भी 'कलाम-राजू स्टेंट' को डिजाइन करके जनता के जीवन को छुआ था। उन्होंने कहा कि यह एक स्वदेशी कोरोनरी स्टेंट था जिससे हजारों रोगियों को मदद मिली क्योंके यह स्टेंट आयातित स्टेंट की तुलना में सस्ती थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाईटेक उपकरणों से लैस प्लांट का किया उद्घाटन

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4500 वर्गमीटर में फैले और 70 हाईटेक उपकरणों से लैस इस संयंत्र का मंगलवार को उद्घाटन किया। इस संयंत्र में भारतीय रॉकेटों के क्रायोजेनिक (CE20) और सेमी क्रायोजेनिक (SE2000) इंजनों का निर्माण और टेस्टिंग की सुविधाएं मौजूद हैं।   

वर्ष 2013 में एचएएल और इसरो के बीच हुआ था करार

बता दें कि वर्ष 2013 में एचएएल के एयरोस्पेस डिवीजन में क्रायोजेनिक इंजन मॉड्यूल के निर्माण की सुविधा स्थापित करने के लिए इसरो के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया था। इसके बाद इसमें 208 करोड़ रुपये के निवेश के साथ आईसीएमएफ की स्थापना के लिए 2016 में संशोधन किया गया।

2023 से शुरू जाएगा मॉड्यूल का निर्माण 

एचएएल की बेंगलुरु स्थित मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि रॉकेट इंजन्स के निर्माण और असेंबलिंग के लिए सभी जरूरी उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं। इस संयंत्र में मार्च 2023 से माड्यूल तैयार होने शुरू हो जाएंगे। बता दें कि हिंदुस्तान के एयरोस्पेस डिविजन में पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी), जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV MK-II) और GSLV MK-III के लिक्विड परोपेलेंट टैंक व लॉन्च व्हीकल स्ट्रक्चर का निर्माण किया जाता है। 

क्रायोजेनिक इंजन के निर्माण में चुनिंदा देशों को ही हासिल है महारत 

एचएएल की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि कंपनी बेंगलुरु स्थित संयंत्र में इसरो को एक छत के नीचे ही पूरी रॉकेट इंजन मैन्युफैक्चरिंग की सुविधाएं मुहैया कराएगी। उसके अनुसार दुनिया भर में लॉन्च व्हीकल्स में बड़े पैमाने पर क्रायोजेनिक इंजन्स का इस्तेमाल होता है। क्रायोजेनिक इंजन्स की जटिलता को देखते हुए अमेरिका, फ्रांस, जापान चीन और रूस जैसे कुछ बड़े देश ही इसके निर्माण की तकनीक में महारत रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed