फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ICAR issued crop specific advisories to farmers asking them to take general precautions

लॉकडाउन में नुकसान से बचने के लिए क्या करें किसान? ICAR ने दिए सुझाव

Thu, 09 Apr 2020 12:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 09 Apr 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
ICAR issued crop specific advisories to farmers asking them to take general precautions
- फोटो : PTI

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने लॉकडाउन से कृषि उत्पादों को नष्ट होने से किसानों को होने वाले नुकसान से बचने के लिए सलाह दी है। आईसीएआर ने कहा है कि वाइन, टमाटर प्यूरी और मूल्य वर्धित उत्पाद बनाए जाने चाहिए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। लॉकडाउन में पाबंदियों के मद्देनजर आईसीएआर ने कृषि क्षेत्र के लिए राज्यवार दिशा निर्देश जारी किए हैं औक कहा है कि किसानों को जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों को बचाना चाहिए। इसमें किसानों से वाइन, जैम, जेली, स्कवैश, टमाटर प्यूरी और मशरूम के मूल्य वर्धित उत्पाद बनाने का सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघालय के किसानों के लिए दिशानिर्देश
आईसीएआर ने मेघालय के किसानों को दिशानिर्देश दिए, जिसमें कहा गया कि स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसान इसके बिकने में परेशानी होने पर इससे वैल्यू एडेड उत्पाद बनाए। किसान स्ट्रॉबेरी से वाइन, जैम, जेली और स्कवैश बना सकते हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान नहीं होगा। मालूम हो कि मेघालय में किसानों को मक्का के बीज और कुछ उर्वरक घर पर ही उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

नुकसान से बचने के लिए किसान कर सकते हैं ये काम
वहीं त्रिपुरा के किसानों को टमाटर की बिक्री में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उन्हें टमाटर को जीरो एनर्जी कोल्ड चेंबर में भंडारण करने या टमाटर की प्यूरी बनाने का सुझाव दिया गया है। इतना ही नहीं, त्रिपुरा राज्य में मछली पालन करने वाले किसानों को घर में सरसों खल, चावल और पके हुए चावल से मछली चारा बनाने को कहा गया है। 


नागालैंड की बात करें, तो आईसीएआर ने नागालैंड में मशरूम के तैयार होने और उसकी बिक्री नहीं होने पर उसे धूप में सूखने की सलाह दी है। अगर ऐसा ना हो पाए, तो चूल्हे पर भी इसे सुखाया जा सकता है, जिसमें नमी की मात्रा पांच से छह फीसदी से अधिक नहीं हो।

इन उत्पादों का करें भंडारण
असम में आलू, टमाटर और मिर्च की बिक्री नहीं होने की स्थिति में उसे कोल्ड स्टोरेज में भंडारण करने का सुझाव दिया गया है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश में बांस से बने हवादार संरचना में आलू का भंडारण करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed