फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   IAS officer questioned by ED in land deal case, 7 people including an officer arrested

ED: जमीन सौदा मामले में आईएएस अधिकारी से पूछताछ, ईडी ने एक अफसर समेत सात लोगों को किया था गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2023 11:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Apr 2023 11:26 PM IST
सार

ED Action in Jharkhand: छापेमारी के बाद एजेंसी ने झारखंड सरकार के एक अधिकारी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। ईडी के सूत्रों ने बताया था कि कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के एक सहायक पंजीयक को भी दो मई को बयान देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
IAS officer questioned by ED in land deal case, 7 people including an officer arrested
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन कथित अवैध जमीन सौदा मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। यहां उनसे करीब 10 घंटे तक सवाल पूछे गए। ईडी इस कथित अवैध जमीन सौदा मामले में जांच कर रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2011 बैच के झारखंड काडर के अधिकारी रंजन सुबह करीब साढ़े 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। इस संबंध में जब उनके परिसरों और झारखंड, बिहार तथा पश्चिम बंगाल में कुछ अन्य के परिसरों पर छापा मारा जा रहा था तब एजेंसी ने 13 अप्रैल को अधिकारी से थोड़ी बहुत पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन


छापेमारी के बाद एजेंसी ने झारखंड सरकार के एक अधिकारी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। ईडी के सूत्रों ने बताया था कि कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के एक सहायक पंजीयक को भी दो मई को बयान देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई और एजेंसी रक्षा जमीन से संबंधित एक भूखंड समेत 12 से अधिक जमीन सौदों के मामले में जांच कर रही है जिसमें जमीन माफिया, बिचौलिए और नौकरशाह सहित एक समूह ‘‘साठगांठ’’ कर कथित तौर पर 1932 की शुरुआत से ही जमीन के कामों और दस्तावेजों की धोखाधड़ी में शामिल है। ईडी के सूत्रों ने कहा था कि इस धोखाधड़ी के तहत गरीब और दलितों की जमीन ‘‘हड़प’’ ली गई थी।


पीएमएलए के तहत अपनी जांच शुरू करने के लिए संघीय जांच एजेंसी ने संबंधित नागरिक अधिकारियों द्वारा दर्ज कुछ जाली व्यक्तिगत पहचान दस्तावेजों के बारे में पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लिया। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने तलाशी के दौरान कई फर्जी मुहरें, जमीन के कागजात और रजिस्ट्री दस्तावेज बरामद किए हैं। यह दूसरा मामला है जिसमें झारखंड काडर का कोई आईएएस अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में आया है। पिछले साल ईडी ने धन शोधन के एक मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के परिसरों पर छापा मारा था और उन्हें गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed