फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IAS officer, brother thrash 2 employees of telecom service provider over router; booked

Mumbai: आईएएस अधिकारी ने भाई के साथ मिलकर दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी के दो कर्मचारियों को पीटा, केस दर्ज

Wed, 03 Jan 2024 07:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Jan 2024 07:06 PM IST
सार

Mumbai: आरोपियों की पहचान आईएएस अधिकारी अमन मित्तल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में महाराष्ट्र जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के उप सचिव के रूप में तैनात हैं, और उनके भाई देवेश मित्तल के अलावा चार सुरक्षा गार्ड के रूप में हुई है।

विज्ञापन
IAS officer, brother thrash 2 employees of telecom service provider over router; booked
मुंबई पुलिस (फाइल)। - फोटो : Social Media

विस्तार

एक प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता के लिए काम करने वाले दो लोगों की नवी मुंबई में एक आईएएस अधिकारी और उसके भाई ने इंटरनेट राउटर के मुद्दे पर उनके आवास पर कथित तौर पर पिटाई कर दी। एक अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आवासीय सोसायटी के चार सुरक्षा गार्डों ने भी 30 दिसंबर की शाम को दो लोगों पर पाइप और लकड़ी के डंडों से हमला करने में कथित तौर पर अधिकारी के भाई का साथ दिया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान आईएएस अधिकारी अमन मित्तल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में महाराष्ट्र जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के उप सचिव के रूप में तैनात हैं, और उनके भाई देवेश मित्तल के अलावा चार सुरक्षा गार्ड के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "एयरटेल फाइबर इंटरनेट इंस्टॉलेशन सर्विस के लिए काम करने वाले दो लोग इंटरनेट राउटर की समस्या को ठीक करने के लिए देवेश मित्तल के घर गए थे।"
विज्ञापन


एयरटेल में इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले सागर मंधारे (27) द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से अधिकारी ने कहा, "दोनों कर्मचारियों और मित्तल दंपति के बीच बहस शुरू हो गई, जिन्होंने दावा किया कि उन्हें बेडरूम में अपेक्षित इंटरनेट रेंज नहीं मिल रही है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंधारे ने कहा कि उन पर अमन मित्तल और उनके भाई देवेश ने हमला किया, उनका साथ इमारत के चार सुरक्षा गार्ड्स जो पाइप और लकड़ी के डंडों से लैस थे ने दिया। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मंधारे के सहयोगी भूषण गुजर की भी पिटाई की जो बिक्री टीम में काम करता है। उन्होंने बताया कि यह घटना इमारत के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

उन्होंने कहा, ''कुछ देर बाद अमन मित्तल ने रबाले पुलिस थाने को फोन किया जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मंधारे और गुजर को थाने ले गए।" अधिकारी ने बताया कि मित्तल बंधुओं और चार सुरक्षा गार्डों के खिलाफ खतरनाक हथियार या अन्य साधनों से नुकसान पहुंचाने और गलत तरीके से बंधक बनाने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आईएएस अधिकारी ने मंढरे और गुजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उन्होंने राउटर मशीन से उन पर हमला किया।


उन्होंने बताया कि मित्तल की शिकायत के आधार पर मंधारे और गुजर के खिलाफ भादंसं की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियार या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed