फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   I-T dept finds Rs 100-cr worth unaccounted transactions after raids on 2 J'khand Cong MLAs, associates

IT Raid: दो विधायकों के ठिकानों पर छापेमारी में 100 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा, सीबीडीटी ने दिया बयान

Tue, 08 Nov 2022 05:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 08 Nov 2022 05:55 PM IST
सार

CBDT Statement on IT Raids : सीबीडीटी की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि बीते चार नवंबर को झारखंड के रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर, चाईबासा, पटना (बिहार), गुरुग्राम (हरियाणा) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के करीब 50 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। 

विज्ञापन
I-T dept finds Rs 100-cr worth unaccounted transactions after raids on 2 J'khand Cong MLAs, associates
सीबीडीटी - फोटो : Social media

विस्तार

आयकर विभाग ने झारखंड में कांग्रेस दो विधायकों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी में सौ करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन और निवेश का का पता लगाया है। यह छापेमारी बीते हफ्ते कोयला और लौह अयस्क से जुड़े कारोबार के सिलसिले में की गई थी। 

विज्ञापन


सीबीडीटी की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि बीते चार नवंबर को झारखंड के रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर, चाईबासा, पटना (बिहार), गुरुग्राम (हरियाणा) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के करीब 50 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। 
विज्ञापन


जिन जगहों पर छापेमारी की गई उनमें दो ठिकाने झारखंड के कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के ठिकाने भी शामिल हैं। बता दें कि इस मामले के बारे में बेरमो के विधायक जयमंगल सिंह ने भी छापेमारी के दिन मीडिया को जानकारी दी थी और बताया था कि उन्होंने जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग दिया है। वहीं दूसरे विधायक प्रदीप यादव झारखंड के पोड़ैयाहाट सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पुरानी पार्टी जेवीएमपी से विवाद के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीडीटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोयला व्यापार/ परिवहन, सिविल अनुबंधों के निष्पादन, लौह अयस्क की निकासी और स्पंज आयरन के उत्पादन में लगे कुछ व्यापारिक समूहों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। कांग्रेस राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन की भागीदार है।

सीबीडीटी के बयान में कहा गया है कि कोयला व्यापार, परिवहन, सिविल अनुबंधों के निष्पादन, लौह अयस्क की निकासी और स्पंज आयरन के उत्पादन में लगे कुछ व्यापारिक समूहों के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई थी।

बता दें कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) आयकर विभाग के लिए नीति बनाने वाला निकाय है। सीबीडीटी ने कहा कि दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई है और अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन/निवेश का पता लगाया गया है। सीबीडीटी के मुताबिक छापेमारी में बड़ी संख्या में गड़बड़ी से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए हैं।

बता दें कि कांग्रेस विधायक जयमंगल ने अगस्त में अपनी ही पार्टी के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि वे झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। जुलाई में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के तीन विधायकों को नकदी के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद शिकायत दर्ज की गई थी।

वहीं, इस कार्रवाई पर कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता राजीव रंजन ने छापेमारी वाले दिन आरोप लगाया था कि कर विभाग की कार्रवाई गैरभाजपा शासित राज्यों में सरकारों को अस्थिर करने के अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed