फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hurun report: Indians get richer as ₹8.5 crore-plus net worth households jump 90% to 8.7 lakh, Mumbai leads

Hurun Report: देश में ₹8.5 करोड़ से अधिक की संपत्ति वाले परिवारों की संख्या 90% बढ़ी, मुंबई सबसे आगे

Thu, 18 Sep 2025 05:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Sep 2025 05:59 PM IST
सार

Hurun Report: मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया इंडेक्स (एमबीएचएक्स) और लक्जरी उपभोक्ता सर्वेक्षण 2025 के साथ जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मुंबई को 1.42 लाख अमीर परिवारों के साथ देश के "करोड़पतियों की राजधानी" कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार देश में 8.5 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले परिवारों की संख्या 2021 के बाद से अब तक 90% बढ़ी है।

विज्ञापन
Hurun report: Indians get richer as ₹8.5 crore-plus net worth households jump 90% to 8.7 lakh, Mumbai leads
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

भारत की समृद्धि में नाटकीय वृद्धि हुई है। देश में 8.5 करोड़ या उससे अधिक की नेट वर्थ वाले परिवारों संख्या 2021 के 4.58 लाख से 90% बढ़कर 2025 में 8.71 लाख हो गई है। मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 में यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन


मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया इंडेक्स (एमबीएचएक्स) और लक्जरी उपभोक्ता सर्वेक्षण 2025 के साथ जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मुंबई को 1.42 लाख अमीर परिवारों के साथ देश के "करोड़पतियों की राजधानी" कहा गया है। इसके बाद दिल्ली (68,200) और बेंगलुरु (31,600) का स्थान है। महाराष्ट्र 1.78 लाख करोड़पति परिवारों के साथ देश में सबसे आगे है। इसका जीएसडीपी के इजाफे में 55% योगदान है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार मर्सिडीज-बेंज की बिक्री नए अरबपतियों, सेंसेक्स के प्रदर्शन और जीडीपी का एक संयुक्त संकेतक है। एमबीएचएक्स नाम का यह संकेतक लगभग 200% बढ़ा है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश के करोड़पतियों की संपत्ति में मजबूत वृद्धि इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण के निष्कर्ष बताते हैं कि करोड़पति डिजिटल भुगतान (यूपीआई एप 35%), शेयर, रियल एस्टेट और सोने को अपने शीर्ष निवेश के रूप में पसंद करते हैं। दूसरी ओर, रोलेक्स, तनिष्क, एमिरेट्स और एचडीएफसी बैंक उनके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रांड रहे।


हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, "भारत का धन सृजन वास्तविक और लचीला है।" मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि यह सूचकांक भारत के संपन्न वर्ग की नब्ज और उसके विकसित होते विलासिता उपभोग पैटर्न को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed