फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hurun India Rich List 2020 Mukesh Ambani net worth earned 90 crore per day during lockdown

लॉकडाउन में मुकेश अंबानी ने हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपये, जानिए कितनी है संपत्ति

Tue, 29 Sep 2020 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 29 Sep 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Hurun India Rich List 2020 Mukesh Ambani net worth earned 90 crore per day during lockdown
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

कोरोना काल में जहां एक ओर आर्थिक गतिविधियां ठप रही हैं, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से प्रति घंटे 90 करोड़ रुपये की कमाई की है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अंबानी लगातार नौवें साल शीर्ष पर काबिज हैं। 

विज्ञापन


इतनी है मुकेश अंबानी की आय 
रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल आय 6,58,400 करोड़ रुपये है। पिछले नौ सालों में अंबानी की निजी संपत्ति 2,77,700 करोड़ रुपये बढ़ी है। अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। पिछले एक साल में उनकी कुल संपत्ति में 73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही शीर्ष पांच धनकुबेरों में जगह पाने वाले अंबानी एकमात्र भारतीय हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में उन लोगों का नाम शामिल है जिनकी संपत्ति 31 अगस्त 2020 तक 1000 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा थी। इस सूची में 828 भारतीयों को जगह मिली है। 
विज्ञापन


शीर्ष पांच पर शामिल ये दिग्गज
सूची में दूसरा स्थान लंदन में रहने वाले हिंदूजा ब्रदर्स  (एसपी हिंदुजा, अपने तीन भाइयों के साथ) को मिला है। उनके पास कुल 1,43,700 करोड़ रुपये की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर हैं, जो 1,41,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं चौथे स्थान पर गौतम अदाणी और उनका परिवार है। विप्रो के अजीम प्रेमजी इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार टॉप 10 में राधाकिशन दमानी
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने पहली बार इस सूची में देश के शीर्ष 10 धनकुबेरों में जगह बनाई है। इस सूची में वह सातवें नंबर पर हैं। इनके अतिरिक्त टॉप 10 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, सन फार्मा के दिलीप सांघवी और शापूरजी पलोनजी ग्रुप के शापूरजी पलोनजी मिस्त्री शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed