{"_id":"5c74f5aabdec227386332c5d","slug":"hpcl-to-soon-start-delivery-of-new-lpg-cylinder-made-of-fibre-glass-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी भरकम एलपीजी सिलेंडर से जल्द मिलेगी निजात, आग लगने पर नहीं होगा ब्लास्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
भारी भरकम एलपीजी सिलेंडर से जल्द मिलेगी निजात, आग लगने पर नहीं होगा ब्लास्ट
Tue, 26 Feb 2019 01:45 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
lpg
जल्द ही लोगों को लाल रंग के भारी भरकम एलपीजी सिलेंडर से निजात मिलने वाली वाली है। इसकी जगह पर अब लोगों को रंग-बिरंगे और वजन में हल्के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइबर बॉडी
अभी देश भर में जिन सिलेंडर की आपूर्ति होती है वो स्टील से बने होते हैं। यह उठाने में बहुत भारी होते हैं। इसलिए अब सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जल्द ही वजन में हल्के सिलेंडर की आपूर्ति शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
इतना करना होगा खर्च
यह नए सिलेंडर पहले से मिल रहे सिलेंडर से थोड़े महंगे पड़ेंगे। दो किलो, पांच किलो और 10 किलो के सिलेंडर बाजार में उपलब्ध होंगे। अभी उपलब्ध सिलेंडर में 14.2 किलो गैस होती है। हालांकि नए वजन में हल्के सिलेंडर को लेने के लिए कम से कम एक हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन