फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   housing finance major hdfc gains profit of 8375 crore rupees

तिमाही नतीजेः एचडीएफसी को हुआ 8375 करोड़ का मुनाफा, बंधन बैंक में हुए विलय का दिखा असर

Tue, 28 Jan 2020 01:30 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 28 Jan 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
housing finance major hdfc gains profit of 8375 crore rupees
एचडीएफसी - फोटो : अमर उजाला

बाजार के दिग्गज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी को दिसंबर में समाप्त हुई तीसरी तिमाही में 8375 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। कंपनी के मुनाफे में करीब 296 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। बंधन बैंक में होम फाइनेंस का विलय होने के बाद यह असर देखने को मिला है।  कंपनी का मुनाफा करीब 296 फीसदी बढ़ा है।  पिछले साल की दिसंबर तिमाही में ये करीब 2100 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन


कंपनी को ब्याज से होने वाली आय में करीब 10 फीसदी बढ़ी है। हालांकि ग्रॉस एनपीए में हल्की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी के बोर्ड ने नॉन कंवर्टेबिल डिबेंचरर्स के जरिए 45 हजार करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी की प्रॉविजनिंग समीक्षाधीन अवधि में 116 करोड़ से बढ़कर 2,995 करोड़ हो गई।
विज्ञापन


एचडीएफसी का कहना है कि बंधन बैंक में गृह फाइनेंस के मर्जर से उसे बंधन बैंक के कुल जारी शेयर कैपिटल का 9.90 फीसदी यानी 15,93,63,149 शेयर आवंटित हुए। इससे फेयर वैल्यू गेन 9,019.8 रुपये आंका गया। एचडीएफसी के शेयर 2.25 फीसदी गिरकर 2,395.80 रुपये पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी की ब्याज से होने वाली आय 3,296.7 करोड़ रुपये रही है जिसके 3242.5 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। कंपनी के सीईओ केकी मिस्त्री ने कहा है कि कंपनी का फोकस अफोर्डेबल हाउसिंग पर बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed