फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Housing finance companies should take measures to prevent fraud and NPA

Housing Finance: धोखाधड़ी व एनपीए रोकने के लिए हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां करें उपाय

Mon, 15 May 2023 06:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 May 2023 06:25 AM IST
सार

एनएचबी के मुताबिक, यह निर्णय लिया गया है कि एचएफसी को ईडब्ल्यूएस फ्रेमवर्क को अपनाया जाना चाहिए। इससे किसी भी खाते को एनपीए बनने से पहले पता चल जाएगा।

विज्ञापन
Housing finance companies should take measures to prevent fraud and NPA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (एचएफसी) के नियामक नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाली कंपनियों को वित्तीय धोखाधड़ी की जांच करने और खातों को गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में बदलने से रोकने के लिए उपाय करने को कहा है। इसके लिए कंपनियों को एक अप्रैल, 2024 से प्रारंभिक चेतावनी संकेत (ईडब्ल्यूएस) ढांचा अपनाना होगा।

विज्ञापन


एनएचबी ने हाल में जारी एक सर्कुलर में कहा है कि हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (एचएफसी) की धोखाधड़ी के विश्लेषण से पता चला है कि ज्यादातर धोखाधड़ी के कारणों में नकली आय/रोजगार दस्तावेज पेश करना, फर्जी टाइटल डीड जमा करना और बिल्डर एवं कर्जदार की मिलीभगत शामिल होती है। यह भी देखा गया है कि इस तरह की कमियों की पहचान तभी की जाती है जब कर्जदार कर्ज लेकर किस्त का भुगतान बंद कर देता है।
विज्ञापन


एनएचबी के मुताबिक, यह निर्णय लिया गया है कि एचएफसी को ईडब्ल्यूएस फ्रेमवर्क को अपनाया जाना चाहिए। इससे किसी भी खाते को एनपीए बनने से पहले पता चल जाएगा। सर्कुलर में आगे कहा गया है कि ईडब्ल्यूएस की ट्रैकिंग को एचएफसी के सिस्टम में क्रेडिट निगरानी प्रक्रिया के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए ताकि यह हमेशा की गतिविधि बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएफओ से जुटाई रकम 42 फीसदी घटी
सेबी के लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से वित्त वर्ष 2022-23 में म्यूचुअल फंड के नए फंड ऑफर (एनएफओ) से जुटाई गई रकम 42 फीसदी गिरकर 62,342 करोड़ रुपये रह गई है। 2021-22 में एनएफओ से कुल 1.08 लाख करोड़ रुपये की रकम जुटाई गई थी। आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 253 एनएफओ लॉन्च किए गए थे जबकि 2021-22 में 176 एनएफओ पेश किए गए थे। 


चालू वित्त वर्ष में अब तक 12 एनएफओ पेश
2020-21 में 84 नई योजनाओं से 42,038 करोड़ जुटाए गए थे। चालू वित्त वर्ष में अब तक 12 एनएफओ पेश हुए हैं। 2022-23 में पैसिव और फिक्स्ड इनकम कैटेगरी में ज्यादा फंड लॉन्च हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed