फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Home Loan Strategy to reduce EMI after RBI repo rate cut automatic benefit of reduction on floating rates loan

Home Loan: रेपो दर में कटौती के बाद ईएमआई घटाने की रणनीति, कटौती का ऑटोमेटिक मिलता है लाभ; जानिए सबकुछ

Mon, 10 Feb 2025 08:21 AM IST
ज्योति भास्कर कालीचरण, अमर उजाला
कालीचरण, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 10 Feb 2025 08:21 AM IST
सार

होम लोन लेने वाले लोगों को रेपो दर में कटौती के बाद ईएमआई घटाने की रणनीति बनानी चाहिए। यह जानना भी जरूरी है कि फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेने वालों को नीतिगत दर में कटौती का ऑटोमेटिक लाभ मिलता है।

विज्ञापन
Home Loan Strategy to reduce EMI after RBI repo rate cut automatic benefit of reduction on floating rates loan
होम लोन - फोटो : ani

विस्तार

रेपो दर मे करीब पांच साल में पहली बार कटौती के बाद होम लोन की मासिक किस्त (ईएमआई) चुका रहे लोग ब्याज दरें घटने की उम्मीद कर सकते हैं। फ्लोटिंग दर पर होम लोन लेने वालों को रेपो दर में कटौती का लाभ ऑटोमेटिक मिल जाता है, जबकि अन्य उधारकर्ताओं को राहत पाने के लिए अपने कर्जदाता से बातचीत करनी पड़ सकती है। आरबीआई के इस फैसले के बाद बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान भी कर्ज की ब्याज दरें घटाएंगे, जिससे ईएमआई का बोझ कम हो सकता है। प्रमुख नीतिगत दर में कमी उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होगी, जो नया घर खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन


मौजूदा उधारकर्ताओं के लिए...
फिक्स्ड या फ्लोटिंग दर : 90 फीसदी से ज्यादा लोगों ने फ्लोटिंग दर पर होम लोन लिया है, जिस पर रेपो दर में बदलाव का सीधा असर पड़ता है। हालांकि, फिक्स्ड दर वाले कर्ज की ईएमआई पर इसका असर नहीं दिखेगा। अगर आपने भी फिक्स्ड दर पर होम लोन लिया है, तो बाजार की स्थितियों और बची कर्ज अवधि का मूल्यांकन कर फ्लोटिंग दर का विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन


बैंक या एनबीएफसी से कर्ज :
बैंक से फ्लोटिंग दर पर कर्ज लिया है, तो रेपो रेट में कटौती का लाभ एक निश्चित अवधि से आपको मिलने लगता है। दूसरी ओर, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) इसका लाभ देने के लिए प्रोसेसिंग शुल्क ले सकती हैं। आपको कटौती का पूरा लाभ मिले, इसके लिए अपने ऋणदाता से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 से पहले या बाद के कर्ज :
अक्तूबर, 2019 के बाद फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेने वालों के पास रेपो-लिंक्ड लोन है, जिन्हें एक तिमाही में दरों में कटौती का लाभ मिल जाता है। 2019 से पहले के उधारकर्ताओं के पास एमसीएलआर-लिंक्ड लोन हैं, जहां दरें हर 6-12 माह में बदलती हैं। अगर आप बाद की श्रेणी में आते हैं, तो यह पता करें कि आपकी कर्ज की दर कब बदलेगी और कितनी बचत होगी।

करा सकते हैं रिफाइनेंसिंग
अगर आपकी वर्तमान ब्याज दर नए रेट से 0.50 फीसदी या उससे अधिक है और आपके पास ऋण अवधि का आधा से अधिक समय बचा है, तो रिफाइनेंसिंग पर विचार करें। आप या तो वर्तमान बैंक के साथ रेपो-लिंक्ड कर्ज का विकल्प चुन सकते हैं या अपने ऋण को बेहतर शर्तों की पेशकश करने वाले किसी अन्य कर्जदाता के पास ट्रांसफर करा सकते हैं। ट्रांसफर लागत कर्ज राशि की करीब एक फीसदी होती है।
  • रिफाइनेंसिंग का विकल्प आपके वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर ईएमआई का बोझ घटाने या ऋण अवधि को कम करने में मदद कर सकता है।
नया कर्ज लेने वालों के लिए अच्छा मौका

होम लोन की दरें जो पहले 8.30-8.50 फीसदी के आसपास थीं, रेपो दर में कटौती के बाद कम हो जाएंगी। इससे स्थिर आय और 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले उधारकर्ताओं को सबसे कम ब्याज पर कर्ज मिलने की संभावना है। महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और प्रीमियम प्रॉपर्टी खरीदारों को भी सस्ती दरों पर कर्ज मिल सकता है। यह बैंकों के ऑफर की तुलना कर नया घर खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है। 
---आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed