फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   hiring activity increases during festive season, ecommerce and retail sector leads the race

त्योहारी सीजन में नौकरियों की बहार, ई-कॉमर्स और रिटेल सेक्टर सबसे ज्यादा आगे

Thu, 10 Oct 2019 08:16 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 10 Oct 2019 08:16 PM IST
सार

  • ई-कॉमर्स और रिटेल क्षेत्र में बढ़ीं रोजगार संबंधी गतिविधियां
  • 15 फीसदी ज्यादा भर्तियां की जा रहीं इस बार त्योहारी सीजन में 

विज्ञापन
hiring activity increases during festive season, ecommerce and retail sector leads the race

विस्तार

इस साल रोजगार के मोर्चे पर छाई सुस्ती के बीच त्योहारी सीजन में नौकरियों की बहार आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों पर ग्राहकी बढ़ने के साथ कंपनियों ने भर्ती गतिविधियां भी तेज कर दी हैं। सबसे ज्यादा भर्तियां ई-कॉमर्स और रिटेल क्षेत्र में की जा रही हैं। 

विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि वैसे तो भारत में पूरे साल त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन आखिर के कुछ महीनों में बाजार सबसे ज्यादा गुलजार रहता है। दशहरे से त्योहारों की शुरुआत होने के बाद दिवाली, क्रिसमस और फिर नए साल के जश्न के साथ खरीदारी भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इस मौसम में उपभोक्ता ज्यादा खर्च करते हैं और उसकी आपूर्ति के लिए कारोबारियों को भी ज्यादा श्रमशक्ति की जरूरत होती है। इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) का कहना है कि इस साल त्योहारों पर पिछले साल की अपेक्षा 10-15 फीसदी ज्यादा भर्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति शृंखला, लॉजिस्टिक और वेयरहाउस प्रबंधन के क्षेत्र में सबसे ज्यादा मांग बढ़ी है। आईएसएफ की अध्यक्ष रितुपर्ण चक्रबर्ती ने कहा कि ई-कॉमर्स, फूड टेक, फिनटेक, बीएफएसआई, रिटेल और कंज्यूमर कंपनियों में भर्ती गतिविधियां पिछले कुछ दिनों में तेज हुई हैं। 

अमेजन-फ्लिपकार्ट दे रहे 1.5 लाख जॉब

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ने पिछले महीने कहा था कि त्योहारी सीजन में करीब 1.5 लाख नई भर्तियां की जाएंगी। अमेजन.इन ने कहा था कि उसे अपने आपूर्ति केंद्रों, छंटनी केंद्रों, वितरण स्टेशन और ग्राहक सेवा स्थलों पर करीब 90 हजार नए लोगों की जरूरत है और त्योहारी सीजन में ये भर्तियां की जाएंगी। इसी तरह, फ्लिपकार्ट ने भी आपूर्ति शृंखला, लॉजिस्टिक और ग्राहक सेवा क्षेत्र में 50 हजार नौकरियां देने की बात कही थी।  

बिक्री में 65 फीसदी उछाल की उम्मीद

एसएचआरएम इंडिया के प्रमुख (परामर्श सेवा) निशीत उपाध्याय का कहना है कि इस बार त्योहारी सीजन में ई-रिटेल से करीब 3.5 अरब डॉलर की बिक्री का अनुमान है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 65 फीसदी ज्यादा होगा। ऐेसे में दूरदराज के इलाकों तक आपूर्ति बढ़ाने के लिए कंपनियों को ज्यादा श्रम शक्ति की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed