फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hindustan Aeronautics Limited becomes 14th Maharatna company

HAL: हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स को मिला देश के 'महारत्न' का दर्जा, फैसले लेने में कंपनी को मिलेगी और अधिक आजादी

Sat, 12 Oct 2024 09:29 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Oct 2024 09:29 PM IST
सार

HAL: महारत्न का दर्जा एचएएल की परिचालन स्वतंत्रतता और वित्तीय शक्तियों को और बढ़ाएगा, जिससे भविष्य में कई अच्छी विकास परियोजनाओं की संभावना होगी। अब एचएएल परियोजनाओं में अपनी संपत्ति का 15 फीसदी तक निवेश कर सकता है।

विज्ञापन
Hindustan Aeronautics Limited becomes 14th Maharatna company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/सार्वजनिक उद्यम विभाग

विस्तार

केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को महारत्न का दर्जा दिया है। इसके साथ ही यह मुकाम हासिल करने वाले यह 14वां केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) बन गया है। इससे कंपनी को अपने फैसले लेने और अधिक आजादी मिल सकेगी। यह जानकारी सार्वजनिक उद्यम विभाग ने शनिवार को सोशल मीडिया पर दी। 

विज्ञापन

 
महारत्न का दर्जा एचएएल की परिचालन स्वतंत्रतता और वित्तीय शक्तियों को और बढ़ाएगा, जिससे भविष्य में कई अच्छी विकास परियोजनाओं की संभावना होगी। अब एचएएल परियोजनाओं में अपनी संपत्ति का 15 फीसदी तक निवेश कर सकता है और सरकार की मंजूरी के बिना विदेशी उद्यमों में 5,000 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकता है। 
विज्ञापन


सार्वजनिक उद्यम विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, वित्त मंत्री ने एचएएल को 14वां महारत्न सीपीएसई के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव की सिफारिश पहले वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली अंतर-मंत्रालयी समिति (आईएमसी) और कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली शीर्ष समिति ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एचएएल के अलावा 13 महारत्न एनटीपीसी लिमिटेड, तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी), भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (एसएआईएल), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भारतीय तेल निगम लिमिटेड (आईओसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम, कोल इंडिया लिमिटेड, गेल इंडिया लिमिटेड,  भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल), पावर ग्रिड निगम, पावर वित्तीय निगम, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड और ऑइल इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। 



एचएएल एक सरकारी कंपनी है, जो रक्षा उत्पादन से जुड़ी है। इसका सालाना कारोबार 28,162 करोड़ रुपये है। पिछले साल इसका शुद्ध लाभ 7,595 करोड़ रुपये रहा। एचएएल विमानों और हेलिकॉप्टर्स के लिए जरूरी इंजन, संचार उपकरण, नेविगेशन उपकरण, डिस्प्ले प्रणाली, हाइड्रोलिक प्रणाली, इलेक्ट्रिक उपकरण आदि का निर्माण करता है। इस साल सितंबर में रक्षा मंत्रालय ने एचएएल के साथ 26 हजार करोड़ रुपये की लागत के साथ सुखोई-30 एमकेआई विमान के लिए 240 एएल-31एफपी एरो इंजन के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। 

ये एरो इंजन एचएएल के कोरापुट डिवीजन में बनाए जाएंगे। इंजन भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 विमानों की क्षमता को बनाए रखने में मदद करेंगे। एचएएल ने बताया कि हर साल 30 एरो इंजन बनाए जाएंगे और सभी 240 इंजन अगले आठ साल में बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed