फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Himachal Pradesh, Rajasthan top unemployment chart in July-Sept: Labour Survey

PLFS: सितंबर तिमाही के दौरान हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में रही सबसे ज्यादा बेरोजगारी, सर्वेक्षण में खुलासा

Mon, 04 Dec 2023 06:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 04 Dec 2023 06:40 PM IST
सार

PLFS: पीएलएफएस आंकड़ों से यह भी पता चला है कि हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 15-29 आयु वर्ग के बीच बेरोजगारी दर इस वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में महिलाओं के बीच 49.2 प्रतिशत रही, जबकि पुरुषों के बीच यह 25.3 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
Himachal Pradesh, Rajasthan top unemployment chart in July-Sept: Labour Survey
बेरोजगारी के आंकड़े।

विस्तार

एनएसओ के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labour Force Survey, PLFS) के अनुसार, साल 2023 के जुलाई-सितंबर तिमाही में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हिमाचल और राजस्थान में रही। इस सर्वेक्षण शहरों में 15 से 29 वर्ष के बेरोजगारों पर किया गया था। इसके अनुसार हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक 33.9 प्रतिशत बेरोजगारी दर देखी गई। इस मामले में दूसरे नंबर पर राजस्थान रहा जहां बेरोजेगारी दर 30.2 प्रतिशत रही। 

विज्ञापन

रोजगार उपलब्ध नहीं होने से महिलाएं ज्यादा प्रभावित

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के पीएलएफएस आंकड़ों से यह भी पता चला है कि हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 15-29 आयु वर्ग के बीच बेरोजगारी दर इस वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में महिलाओं के बीच 49.2 प्रतिशत रही, जबकि पुरुषों के बीच यह 25.3 प्रतिशत थी।

विज्ञापन

राजस्थान की बात करें तो शहरी क्षेत्रों में महिलाओं में बेरोजगारी दर जुलाई-सितंबर तिमाही में 39.4 प्रतिशत रही, जबकि पुरुषों के मामले में यह 27.2 प्रतिशत था। जम्मू-कश्मीर के शहरी क्षेत्रों में 15-29 आयु वर्ग में बेरोजगारी की उच्च दर 29.8 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर 51.8 प्रतिशत

जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर 51.8 प्रतिशत थी, जबकि शहरों में इस अवधि में पुरुषों के बीच बेरोजगारी 19.8 प्रतिशत थी। आंकड़ों से पता चलता है कि शहरों में 15-29 आयु वर्ग में देश में कुल बेरोजगारी 17.3 प्रतिशत थी। जुलाई-सितंबर 2023 की तिमाही में देश के शहरी क्षेत्रों में कुल बेरोजगारी दर 22.9 प्रतिशत रही। महिलाओं के बेरोजगारी की बात करें तो यह दर 15.5 प्रतिशत रही। 

22 राज्यों में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार सबसे कम बेरोजगारी दर गुजरात में

22 राज्यों में किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में 15-29 आयु वर्ग के व्यक्तियों के बीच सबसे कम बेरोजगारी दर गुजरात में 7.1 प्रतिशत रही, इसके बाद दिल्ली में यह बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत थी। 



सर्वेक्षण में बेरोजगारी या बेरोजगारी दर देश के कुल श्रम बल में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित की गई है। एनएसएसओ ने अप्रैल 2017 में पीएलएफएस की शुरुआत की थी। सितंबर 2023 को समाप्त होने वाली तिमाही के आंकड़ों के साथ इसकी 20वीं किस्त जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed