फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Highway construction slows to 19 km/day during Apr-Aug: MoRTH

National Highway: देश में एनएच के निर्माण की गति थमी, अगस्त महीने में घटकर 19 किमी प्रतिदिन हुई

Wed, 14 Sep 2022 02:53 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Sep 2022 02:53 PM IST
सार

National Highway: सड़क व परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने अगस्त 2022 के लिए कैबिनेट के लिए जारी अपने मासिक सारांश में कहा है कि मंत्रालय ने अगस्त 2022 तक 2,912 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है। जबकि पिछले साल अगस्त तक यह आंकड़ा 3,355 किलोमीटर था।

विज्ञापन
Highway construction slows to 19 km/day during Apr-Aug: MoRTH
राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : ANI

विस्तार

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों के दौरान देश में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति धीमी होकर 19 किमी प्रति दिन हो गई है। बता दें कि देश में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण की गति 2020-21 में रिकॉर्ड 37 किमी प्रति दिन तक पहुंच गई थी। वर्ष 2021-22 में यह गति धीमी होकर 28.64 किमी प्रति दिन हो गई थी यह कमी  कोरोना महामारी और देश के कुछ हिस्सों में सामान्य लंबा मानसून होने के कारण हुई थी।

विज्ञापन

सड़क व परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने अगस्त 2022 के लिए कैबिनेट के लिए जारी अपने मासिक सारांश में कहा है कि मंत्रालय ने अगस्त 2022 तक 2,912 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है। जबकि पिछले साल अगस्त तक यह आंकड़ा 3,355 किलोमीटर था। 

विज्ञापन

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल से अगस्त महीने के दौरान यह आंकड़ा 2,706 किलोमीटर है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,261 किलोमीटर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed