फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   hdfc to auction office of jet airways in bkc mumbai as later has a debt of 414 crore rupees

HDFC का जेट एयरवेज पर 414 करोड़ बकाया, वसूली के लिये नीलाम होगा दफ्तर

Thu, 09 May 2019 05:48 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 09 May 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
hdfc to auction office of jet airways in bkc mumbai as later has a debt of 414 crore rupees
जेट एयरवेज - फोटो : social media

मकान, दुकान और जमीन के लिये कर्ज देने वाली एचडीएफसी ने संकट में फंसी जेट एयरवेज के दफ्तर को बिक्री के लिये रखा है। इसके लिये आरक्षित मूल्य 245 करोड़ रुपये रखा गया है। कंपनी ने बकाया कर्ज की वसूली के लिये यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


जेट एयरवेज का परिचालन 17 अप्रैल से अस्थायी रूप से बंद है। एयरलाइन के ऊपर एचडीएफसी का 414 करोड़ रुपये बकाया है। एचडीएफसी ने सार्वजनिक नोटिस में कहा, ‘‘कर्जदार (जेट एयरवेज) 414.80 करोड़ रुपये का बकाया लौटाने में विफल रही। अत: एचडीएफसी लि. गिरवी रखी अचल संपत्ति को भुनाने की हकदार है।’’ 
विज्ञापन


दफ्तर मुंबई के उपनगरी वित्तीय केंद्र बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 52,775 वर्ग फुट में बना (कारपेट एरिया) हुआ है। यह जेट एयरवेज गोदरेज बीकेसी इमारत की चौथी मंजिल पर है।सार्वजनिक नोटिस के अनुसार कार्यालय के लिये आरक्षित मूल्य 245 करोड़ रुपये है और इसकी ई-नीलामी 15 मई को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेट एयरवेज वित्तीय समस्याओं से जूझ रही है। कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन समेत कई भुगतान में चूक की है। समाधान योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह ने एयरलाइन में हिस्सेदारी बिक्री के लिये बोली आमंत्रित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed