फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC Bank hikes MCLRs by 35 basis points All types of loans will be expensive

HDFC MCLR Hike: एचडीएफसी ने एक हफ्ते में दिया दूसरा झटका, एमसीएलआर में वृद्धि कर सभी लोन किए महंगे

Tue, 07 Jun 2022 11:34 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Jun 2022 11:34 AM IST
सार

एमसीएलआर में बढ़ोतरी से सभी तरह के लोन पर असर होता है और ज्यादातर लोन एक साल की अवधि वाले एमसीएलआर से संबंधित होते हैं। इसमें वृद्धि से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाते हैं।

विज्ञापन
HDFC Bank hikes MCLRs by 35 basis points All types of loans will be expensive
एचडीएफसी बैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचडीएफसी बैंक ने इस महीने एक बार फिर अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, बैंक ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 35 बेसिस प्वाइंट की भारी वृद्धि की है। बैंक की वेबसाइट पर साझा जानकारी के अनुसार, नई दरें सात जून से प्रभावी होंगी। इस फैसले से लोन लेने वालों पर ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


इस संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, एमसीएलआर में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद एक रात की अवधि के लोन के लिए यह दर 7.15 फीसदी से बढ़कर 7.50 फीसदी हो गई है। इसके अलावा एक महीने के लिए 7.55  फीसदी और तीन महीने की अवधि के लिए 7.60 फीसदी हो गई है। छह महीने की अवधि के लोन पर एमसीएलआर दर बढ़कर अब 7.70 फीसदी, जबकि एक साल के लिए 7.85 फीसदी कर दी गई है। बता दें कि एक साल के लिए एमसीएलआर एसबीआई में फिलहाल 7.2 फीसदी और पीएनबी में 7.4 फीसदी है। 
विज्ञापन


बैंक की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक, इस वृद्धि के बाद दो और तीन वर्षों की अवधि के लिए एमसीएलआर दर क्रमश: 7.95 फीसदी व 8.05 फीसदी हो गई है। गौरतलब है कि एचडीएफसी बैंक ने हफ्तेभर के भीतर दूसरी बार कर्ज महंगा किया है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में यानी एक जून को बैंक ने आरपीएलआर (रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट) में पांच बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बता दें कि एमसीएलआर में बढ़ोतरी से सभी तरह के लोन पर असर होता है और ज्यादातर लोन एक साल की अवधि वाले एमसीएलआर से संबंधित होते हैं। इसमें वृद्धि से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाते हैं। इसके साथ ही लोन लेने वाले ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ भी बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed