फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HCL Technologies laid off 350 employees working on Microsoft project

Lay Off: इस दिग्गज भारतीय कंपनी ने बड़े स्तर पर की छंटनी, माइक्रोसॉफ्ट के प्रोजेक्ट से जुडे थे कर्मचारी

Tue, 13 Sep 2022 05:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 13 Sep 2022 05:17 PM IST
सार

हाल ही में हुई कंपनी की एक टॉउन हाल मीटिंग में इन कर्मचारियों को निकाले जाने को लेकर जानकारी दी गई थी। हालांकि दिग्गज भारतीय कंपनी ने छंटनी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। 

विज्ञापन
HCL Technologies laid off 350 employees  working on Microsoft project
HCL Technologies ने की 350 कर्मचारियों की छंटनी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत की दिग्गज टेक कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिस ने वैश्विक स्तर पर अपने कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिस ने करीबन 350 कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी ने जिन कर्मचारियों को निकाला है उनमें ग्वाटेमाला, फिलीपींस और भारत के कई कर्मचारी शामिल हैं।  

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, एचसीएल से निकाले गए कर्मचारियों के काम का आखिरी दिन 30 सितंबर होगा। दिग्गज कंपनी की ओर से उठाए गए छंटनी के इस कदम ने आईटी सेक्टर में मंदी बढ़ने की संभावनाओं को जन्म दे दिया है। वहीं, जानकारी के मुताबिक, बाहर का रास्ता दिखाए गए ये एचसीएल कर्मी माइक्रोसॉफ्ट के न्यूज से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि हाल ही में हुई कंपनी की एक टॉउन हाल मीटिंग में इन कर्मचारियों को निकाले जाने को लेकर जानकारी दी गई थी। हालांकि एचसीएल ने छंटनी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। 
विज्ञापन


वहीं, एक कंपनी कर्मचारी ने यह भी बताया है कि माइक्रोसॉफ्ट को काम की क्वालिटी के संबंध में कुछ समस्या थी। कर्मचारी ने बताया कि वे लोग माइक्रोसाफ्ट के लिए भारत, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों के लिए न्यूज प्लेटफार्म एमएसएम के लिए कंटेंट का चयन, एडिटिंग और उसका फॉलोअप करते थे। हाल ही में इस पूरी कार्यप्रणाली के साथ ही ग्लोबल न्यूज मॉनिटरिंग को ऑटोमोटेड कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ये भी बताया कि इससे दो साल पहले एक अन्य कंपनी इन कामों को कर रही थी। वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी का एचसीएल के साथ हुआ करार खत्म कर दिया गया है। अब किसी अन्य कंपनी के साथ ये कांट्रैक्ट दिए जाने की संभावना है। दो साल पहले ब्रूडा मीडिया जो कि माइक्रोसॉफ्ट के लिए यही काम कर रही थी, उसने भी करार खत्म होने के समय अपने कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed