फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hardeep Puri said Auto industeries needs to provide flexi-fuel vehicles at various price points

Flexi Fuel: पेट्रोलियम मंत्री बोले- फ्लेक्सी ईंधन वाहनों को कई कीमतों पर मुहैया कराएं कंपनियां, मिलेगा समर्थन

Thu, 20 Oct 2022 06:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Oct 2022 06:13 AM IST
सार

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि मेरा मानना है कि हमें फ्लेक्सी ईंधन से चलने वाले वाहनों को विभिन्न कीमत स्तरों पर मुहैया कराने की जरूरत है। इसमें दोपहिया-तिपहिया वाहन भी शामिल हैं। साथ ही हमें यह विकल्प जल्दी मुहैया कराना होगा।
 

विज्ञापन
Hardeep Puri said Auto industeries needs to provide flexi-fuel vehicles at various price points
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देश के वाहन उद्योग को फ्लेक्सी ईंधन यानी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल वाले वाहनों को विभिन्न कीमतों पर मुहैया कराना होगा। इससे मिश्रित ईंधन वाली प्रौद्योगिकी अपनाने की दर तेज करने में मदद मिलेगी। सोसायटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार फ्लेक्सी ईंधन की बिक्री के लिए आपूर्ति, नीति और मांग से जुड़े मुद्दों पर उद्योग जगत को पूरा समर्थन देगी।

विज्ञापन

 
सरकार फ्लेक्सी ईंधन से चलने वाले वाहनों को प्रोत्साहन देने की नीति पर चल रही है। ई10 श्रेणी वाले फ्लेक्सी ईंधन में पेट्रोल के साथ 10 फीसदी व ई20 श्रेणी में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाया जाता है। पुरी ने कहा कि मेरा मानना है कि हमें फ्लेक्सी ईंधन से चलने वाले वाहनों को विभिन्न कीमत स्तरों पर मुहैया कराने की जरूरत है। इसमें दोपहिया-तिपहिया वाहन भी शामिल हैं। साथ ही हमें यह विकल्प जल्दी मुहैया कराना होगा।
विज्ञापन


पांच साल पहले ही पूरा होगा उत्पादन लक्ष्य
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, सरकार ई20 ईंधन पेश करने के लिए तैयार है। हमें भरोसा है कि ई20 ईंधन का 1,000 करोड़ लीटर उत्पादन का लक्ष्य पांच साल से पहले ही हासिल कर लिया जाएगा। अप्रैल, 2023 तक चुनिंदा पेट्रोल पंप पर ई20 ईंधन उपलब्ध कराने की पायलट परियोजना के लिए हम तैयार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 2025 तक ई20 ईंधन से भारत हर साल करीब 30,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत कर पाएगा।


दो गुना बढ़े जैव ईंधन बेचने वाले पेट्रोल पंप
पुरी ने कहा कि पिछले पांच साल में जैव ईंधन बेचने वाले पेट्रोल पंपों की संख्या में 2.26 गुना से ज्यादा इजाफा हुआ है। 2016-17 में देशभर में ऐसे 29,897 पेट्रोल पंप थे, जिनकी संख्या 2021-22 में बढ़कर 67,641 पहुंच गई। 

  • 2025 तक एथेनॉल की मांग बढ़कर 10.16 अरब लीटर पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed