फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hamas terrorists were sent millions in crypto in months before Israel terror attack

Crypto Terror: हमास को क्रिप्टो के रूप में भेजे गए लाखों डॉलर, इस्राइल पर हमले के महीनों पहले से हुआ लेन-देन

Thu, 12 Oct 2023 03:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Oct 2023 03:21 PM IST
सार

Crypto Terror: क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल हमास और अन्य आतंकवादी संगठनों ने वैश्विक वित्तीय प्रतिबंधों से बचने के लिए किया है। एलिप्टिक के उपाध्यक्ष डेविड कार्लिस्ले ने कहा, "हमास ऐसा आतंकी संगठन है जो अन्य फलस्तीनी आतंकवादी समूहों के साथ मिलकर क्रिप्टो में लाखों डॉलर जुटा रहा है।"
 

विज्ञापन
Hamas terrorists were sent millions in crypto in months before Israel terror attack
हमास का क्रिप्टोकनेक्शन - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हमास और उसके सहयोगियों के समूह को इस्राइली पर आतंकवादी हमलों से महीनों पहले करोड़ों पाउंड की क्रिप्टोकरेंसी दान के रूप में भेजी गई थी। इस पैसे का इस्तेमाल इस्राइल के खिलाफ हमलों को अंजाम देने में किया गया। विश्लेषकों के अनुसार, 2023 की पहली छमाही के दौरान हमास और संबद्ध फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) समूह की ओर से नियंत्रित क्रिप्टोकरेंसी खातों में 134 मिलियन डालर (£108 मिलियन) से अधिक स्थानांतरित किए गए थे। बता दें हमास ने शनिवार को इस्राइल पर बड़े पैमाने पर आतंकी हमला किया, जिसमें 2400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस हमले के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हमास ने इस जटिल हमले को कैसे व्यवस्थित रूप से वित्तपोषित किया?

विज्ञापन


हमास ने 18 महीनों में क्रिप्टो टोकन में लगभग 41 मिलियन डॉलर जुटाए
क्रिप्टोकरेंसी विश्लेषण कंपनी एलिप्टिक के अनुसार, ब्लॉकचेन रिकॉर्ड के विश्लेषण से पता चलता है कि अगस्त 2021 और इस साल जून के बीच अकेले पीआईजे को लगभग 93 मिलियन डॉलर (£75 मिलियन) क्रिप्टोकरेंसी हस्तांतरित की गई। तेल अवीव स्थित क्रिप्टो ट्रेसिंग कंपनी बिटओके के आंकड़ों के अनुसार, हमास ने पिछले 18 महीनों में क्रिप्टो टोकन में लगभग 41 मिलियन डॉलर जुटाए हैं, इसके बारे में पहली बार वॉल स्ट्रीट जर्नल की ओर रिपोर्ट की गई थी।
विज्ञापन


क्रिप्टो के जरिए लाखों जुटा रहे हमास और अन्य आतंकी संगठन
क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल हमास और अन्य आतंकवादी संगठनों ने वैश्विक वित्तीय प्रतिबंधों से बचने के लिए किया है। एलिप्टिक के उपाध्यक्ष डेविड कार्लिस्ले ने कहा, "हमास ऐसा आतंकी संगठन है जो अन्य फलस्तीनी आतंकवादी समूहों के साथ मिलकर क्रिप्टो में लाखों डॉलर जुटा रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन




क्रिप्टो का इस्तेमाल कर आतंकी संगठनों को भेजे गए पैसे
अप्रैल में हमास ने "दानकर्ताओं की सुरक्षा" के साथ समस्याओं का हवाला देते हुए क्रिप्टोकरेंसी के रूप में मिल रहे दान को निलंबित करने की घोषणा की थी। कई निजी कंपनियां और कानून प्रवर्तन एजेंसियां अपने "ब्लॉकचेन" के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी भुगतान का पता लगाने में माहिर हो गई हैं। इसका पता सार्वजनिक डिजिटल लेजर से चलता है जो बिटकॉइन जैसे टोकन के लिए प्रत्येक लेनदेन को रिकॉर्ड करते हैं। इन रिकॉर्ड्स से पता चलता हे कि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर हमास और अन्य आतंकी संगठनों को पैसों का हस्तांतरण किया गया।

इस्राइल का दावा- हमास से जुड़े कई क्रिप्टोकरेंसी खाते फ्रीज किए गए
इस्राइल पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्होने हमारे से जुड़े कई क्रिप्टोकरेंसी खातों को फ्रीज किया है।  एक प्रवक्ता ने कहा, "इजरायल पुलिस, रक्षा मंत्रालय और अन्य भागीदार आतंकवादी वित्तपोषण और आतंकवादी संगठनों की रणनीतिक वित्तीय संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की लड़ाई जारी रखेंगे। इजरायली पुलिस ने कहा कि उन्होंने बार्कलेज में एक ब्रिटिश बैंक खाते को फ्रीज करने के लिए अपने ब्रिटिश समकक्षों के साथ भी काम किया था, जिसके बारे में उनका कहना था कि इसका इस्तेमाल हमास की ओर से दान मांगने के लिए किया गया था। इस मामले में बार्कलेज से भी टिप्पणी मांगी गई है। हमास ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित अन्य देशों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है और समूह को धन प्रदान करना अवैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed