GST Collection: अप्रैल 2025 में जीएसटी संग्रह ₹2.37 लाख करोड़ के सर्वोच्च स्तर पर, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 01 May 2025 04:18 PM IST
सार
GST Collection: वस्तु और सेवा कर संग्रह अप्रैल महीने में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 2.37 लाख करोड़ के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। जीएसटी से जुड़े आंकड़ों से पता चलता है कि घरेलू लेनदेन से राजस्व 10.7 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं आयातित वस्तुओं से राजस्व 20.8 प्रतिशत बढ़कर 46,913 करोड़ रुपये हो गया। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe