फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST Council : Today will be the decision on casinos and online games, states said give GST compensation for five more years to compensate for the loss

GST Council : आज होगा कसीनो और ऑनलाइन गेम पर फैसला, राज्यों ने कहा- घाटे की भरपाई के लिए पांच साल और दें जीएसटी मुआवजा

Wed, 29 Jun 2022 04:55 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 29 Jun 2022 04:55 AM IST
सार

इस समय जीएसटी से मिलने वाले राजस्व को केंद्र और राज्यों के बीच समान रूप से साझा किया जाता है। राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का हवाला देते हुए कहा कि परिषद द्वारा किए गए फैसले बाध्यकारी नहीं हैं और राज्यों को उन पर टिके रहने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
GST Council : Today will be the decision on casinos and online games, states said give GST compensation for five more years to compensate for the loss
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock

विस्तार

जीएसटी परिषद की चल रही बैठक में विपक्ष शासित राज्य जीएसटी में राजस्व बंटवारे के नियम को बदलने या मुआवजे को पांच साल के लिए बढ़ाने पर अड़े हैं। जीएसटी को एक जुलाई, 2017 को शुरू किया गया था। इसके तहत राज्यों को होने वाले घाटे के एवज में 5 साल तक मुआवजा देने का प्रावधान था। यह प्रावधान इसी महीने खत्म हो रहा है। राज्यों ने मुआवजे को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। इसके अलावा कसीनो, ऑनलाइन गेम और घुड़सवारी जैसे मामलों में जीएसटी की दर का फैसला आज लिया जाएगा।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री त्रिभुवन देव सिंह ने कहा, केंद्र और राज्यों के बीच जीएसटी से कमाई को समान रूप से बांटने के मौजूदा नियम को बदला जाए। राज्यों को इसका 70-80 फीसदी हिस्सा दिया जाए। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, हम 14 फीसदी संरक्षित राजस्व प्रावधान को जारी रखने का प्रस्ताव पेश कर रहे हैं। इसे जारी नहीं रखा जाता है तो सीजीएसटी और एसजीएसटी के लिए 50-50 फीसदी के नियम को एसजीएसटी 80-70 व सीजीएसटी 20-30% में बदल दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


क्रिप्टो पर भी मिले सुझाव
अधिकारियों की एक समिति ने क्रिप्टोकरेंसी व अन्य वर्चुअल डिजिटल संपत्तियों की कर योग्यता पर निर्णय को रोकने का सुझाव दिया है।

डिनर पर भी हुई चर्चा
हरियाणा सरकार ने जीएसटी परिषद के सदस्यों के लिए पिंजौर गार्डन में डिनर का आयोजन किया। इसमें विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई।

समान रूप से होता है जीएसटी का बंटवारा

  • इस समय जीएसटी से मिलने वाले राजस्व को केंद्र और राज्यों के बीच समान रूप से साझा किया जाता है। राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का हवाला देते हुए कहा कि परिषद द्वारा किए गए फैसले बाध्यकारी नहीं हैं और राज्यों को उन पर टिके रहने की जरूरत नहीं है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कोर्ट के फैसले को कुछ राज्यों ने कराधान निर्धारित करने की शक्ति वाले राज्यों के रूप में देखा है। सभी राज्यों ने एक ही मांग की कि जीएसटी के मुआवजे को पांच साल तक बढ़ा दिया जाए।

कसीनो, ऑनलाइन गेम पर फैसला आज

  • कसीनो, ऑनलाइन गेम और घुड़सवारी जैसे मामलों में जीएसटी की दर का फैसला आज होगा। इन सभी पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने की मांग की गई है।
  • प्रतिदिन एक हजार रुपये से कम किराये वाले होटल के रूम को 12 फीसदी जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की गई है। यह अभी जीएसटी के दायरे से बाहर है।

05 फीसदी जीएसटी प्री-पैकेज्ड और लेबल वाले चावल गेहूं के आटे व दही पर
जीएसटी परिषद ने मंगलवार को पहले दिन की बैठक में प्री-पैकेज्ड और लेबल वाले चावल, दही और लस्सी के साथ गेहूं के आटे पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने की मंजूरी दे दी। राज्यों के वित्तमंत्रियों के समूह ने यह रिपोर्ट सौंपी थी। इसे बड़ी कंपनियों द्वारा निर्मित किया जाता है। अभी ब्रांडेड और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर 5 फीसदी जीएसटी लगता है। बिना पैक और बिना लेबल वाले पदार्थ जीएसटी से बाहर हैं।

ई-वे बिल को जारी करने की मंजूरी

  • परिषद ने कुछ वस्तुओं और सेवाओं पर कर दरों में बदलाव करने को मंजूरी दे दी। साथ ही राज्यों को सोने और कीमती पत्थरों को अंतर-राज्य आवाजाही के लिए ई-वे बिल को जारी करने की स्वीकृति दी गई है।
  • जोखिम वाले करदाताओं के बायोमीट्रिक सत्यापन और बैंक खातों के वास्तविक समय के सत्यापन की सिफारिश को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा प्रतिदिन एक हजार रुपये से कम किराये वाले होटल के रूम पर अब 12 फीसदी का जीएसटी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed