फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   47th GST Council Meeting in Chandigarh From Today News in Hindi

GST Council Meeting : जीएसटी काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन स्किल गेमिंग पर आ सकता है बड़ा फैसला, जानिए कितना बढ़ेगा टैक्स?

Mon, 27 Jun 2022 12:54 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 27 Jun 2022 12:54 PM IST
सार

जीएसटी काउंसिल की बैठक वित्त मंत्री की अध्यक्षता में छह महीने के बाद होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीएसटी काउंसिल की इस बैठक में मंत्रियों के समूह जीओएम की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

विज्ञापन
47th GST Council Meeting in Chandigarh From Today News in Hindi
Nirmala Sitharaman meeting with business leaders - फोटो : Twitter@FinMinIndia

विस्तार

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स काउंसिल अपने दो दिनों की बैठक के ऑनलाइन स्किल गेमिंग पर बड़ा फैसला ले सकता है। जीएसटी काउंसिल की आगामी बैठक में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को बढ़ाकर 28 प्रतिशत तक किया जा सकता है। अगर यह फैसला लिया जाता है तो ऑनलाइन स्किल गेमिंग भी 28 प्रतितशत टैक्स के साथ जुए और सट्टाबाजार की श्रेणी में आ जाएगा। आपको बता दें कि काफी समय से देश में इस बात को लेकर बहस चल रही है कि ऑनलाइन स्किल गेमिंग और गैंबलिंग में केवल इस बात को लेकर अंतर नहीं किया जाना चाहिए कि इनमें से कौन स्किल से जुड़ा है, किस्मत से जुड़ा है या दोनों से। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि जीएसटी काउंसिल की बैठक 28-29 जून को चंडीगढ़ में होने वाली है। आपको बता दें कि जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले ही केन्द्र सरकार ने राज्य क्षतिपूर्ति सेस को साल 2026 तक जारी रखने का फैसला लिया था। पहले इसकी अवधि 30 जून को समाप्त होनी थी। पूर्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि 30 जून के बाद राज्यों को क्षतिपू्र्ति नहीं दी जाएगी। अब सेस जारी रखने के फैसले के बाद इस बात की उम्मीद की जा रही है कि फिलहाल राज्यों को क्षतिपूर्ति देने की व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन


इस बार की जीएसटी काउंसिल की बैठक वित्त मंत्री की अध्यक्षता में छह महीने के बाद होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीएसटी काउंसिल की इस बैठक में मंत्रियों के समूह जीओएम की रिपोर्ट पेश की जाएगी। गौरतलब है कि जीएसटी के ढांचे के अंतर्गत अलग-अलग वस्तुओं की जीएसटी दरों को तार्किक बनाने के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया गया था। सूत्रों के मुताबिक खबर है कि इस बार जीएसटी काउंसिल की बैठक में कैसिनों, लॉटरी रेस कोर्स, ऑनलाइन गेमिंग जैसे आइटम पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने का फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed