फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST collection rises 11 pc to over Rs 1.65 lakh cr in July

GST Collection: जुलाई में जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये हुआ, पांचवीं बार 1.60 लाख करोड़ के पार

Tue, 01 Aug 2023 04:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 01 Aug 2023 04:40 PM IST
सार

GST Collection: वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जुलाई महीने में जीएसटी राजस्व पिछले साल के इसी महीने के राजस्व की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक था। जुलाई महीने के दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से प्राप्त राजस्व पिछले साल के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक रहा।

विज्ञापन
GST collection rises 11 pc to over Rs 1.65 lakh cr in July
जीएसटी कलेक्शन - फोटो : Istock

विस्तार

माल व सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 11 प्रतिशत बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इनडायरेक्ट टैक्स रिजीम की शुरुआत के बाद से लगातार पांचवे महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। पिछले महीने सकल वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह 1,65,105 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सीजीएसटी 29,773 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 37,623 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 85,930 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 41,239 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,779 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 840 करोड़ रुपये सहित) था।  

विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में जीएसटी कलेक्शन में 11% की वृद्धि

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जुलाई महीने में जीएसटी राजस्व पिछले साल के इसी महीने के राजस्व की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक रहा। जुलाई महीने के दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से प्राप्त राजस्व पिछले साल के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक रहा। मंत्रालय ने कहा कि यह पांचवीं बार है जब सकल जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। जून में जीएसटी कलेक्शन 1,61,497 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed