फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gst collection crosses 1 lakh crore mark, second time highest since april

GST: जनवरी में एक लाख करोड़ के पार गया कलेक्शन, 10 महीने में दूसरी बार सर्वाधिक

Sat, 02 Feb 2019 01:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 02 Feb 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
gst collection crosses 1 lakh crore mark, second time highest since april

जीएसटी से सरकार को जनवरी माह में 10 महीने में दूसरी बार सर्वाधिक कमाई हुई है। जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। हालांकि यह दिसंबर और पिछले साल के मुकाबले भी ज्यादा है। हालांकि अप्रैल के बाद अक्तूबर में भी जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ के पार चला गया था। 

विज्ञापन

इतना हुआ कलेक्शन

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में जीएसटी से कुल कमाई 1.02 लाख करोड़ के पार चला गया है। दिसंबर माह में जीएसटी की कमाई 94725 करोड़ रुपये था। वहीं पिछले साल जनवरी में यह कमाई 89825 करोड़ रुपये हुई थी। यह इस साल करीब 14 फीसदी ज्यादा है। 

विज्ञापन

73 लाख से ज्यादा फाइल हुए रिटर्न

वित्त मंत्रालय ने बताया कि जनवरी में कुल रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या 73.3 लाख पहुंच गई। जनवरी में जो कलेक्शन हुआ है उसमें केंद्रीय जीएसटी से 17763 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी से 24826 करोड़ रुपये और संयुक्त जीएसटी से 51225 करोड़ रुपये व सेस से 8690 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इस तरह सेटलमेंट के बाद केंद्र को 36107 करोड़ रुपये और राज्यों को 39503 करोड़ रुपये मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.03 लाख करोड़ रुपये हुआ था। इसके अलावा मई में 94,016 करोड़ रुपये, जून 95,610 करोड़ रुपये, जुलाई में 96,483 करोड़ रुपये, अगस्त में 93,960 करोड़ रुपये, सितंबर में 94,442 करोड़ रुपये, अक्टूबर में 100,710 करोड़ रुपये, नवंबर में 97,637 करोड़ रुपये और दिसंबर में 94,725 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ था।

अक्तूबर से लागू हुआ टीडीएस, टीसीएस का नियम

केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के तहत स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) तथा स्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) प्रावधानों को  एक अक्तूबर से लागू कर दिया है। केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) अधिनियम के मुताबिक, अधिसूचित कंपनियों को 2.5 लाख रुपये से अधिक की वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति के भुगतान पर एक फीसदी टीडीएस काटना जरूरी होगा। साथ ही, राज्य कानूनों के तहत राज्य एक फीसदी टीडीएस वसूलेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed