फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST collection crossed Rs 1.30 lakh crore mark for the 4th time figures released before budget

GST Collection: बजट से पहले जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी, लगातार चौथी बार 1.30 लाख करोड़ के पार

Mon, 31 Jan 2022 08:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 31 Jan 2022 08:38 PM IST
सार

GST Revenue Collected For Jan 2022: सरकार ने बजट पेश होने के एक दिन पहले ही जनवरी 2022 के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जनवरी 2022 के लिए 1,38,394 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया गया। गौरतलब है कि ये चौथा मौका है जब बार जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है। 

 

विज्ञापन
GST collection crossed Rs 1.30 lakh crore mark for the 4th time figures released before budget
अक्टूबर में कुल जीएसटी संग्रह 1,30,127 करोड़ रुपये रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने बजट पेश होने के एक दिन पहले ही जनवरी 2022 के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जनवरी 2022 के लिए 1,38,394 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया गया। गौरतलब है कि ये चौथा मौका है जब बार जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है। 

विज्ञापन


जनवरी 2022 के महीने के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 15 फीसदी अधिक और जनवरी 2020 में जीएसटी राजस्व से 25 फीसदी अधिक है। जनवरी 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,38,394 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 24,674 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,016 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 72,030 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्र 35,181 करोड़ रुपये सहित) है। अप्रैल 2021 के महीने में सबसे अधिक मासिक जीएसटी संग्रह 1,39,708 करोड़ रुपये रहा था। सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि 30 जनवरी 2022 तक दाखिल जीएसटीआर-3बी रिटर्न की कुल संख्या 1.05 करोड़ है जिसमें 36 लाख तिमाही रिटर्न शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को सदन में पेश किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि देश की जनता टैक्स वसूली के बोझ से परेशान है जबकि मोदी सरकार के लिए ये टैक्स की कमाई एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह महज नजरिए का अंतर है, उन्हें जनता का दर्द नहीं सिर्फ अपना खजाना दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed