फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   group of CEO of German companies called on Prime Minister Narendra Modi

PM Modi: पीएम से मिले जर्मन कंपनियों के सीईओ, बोले- मेक इन इंडिया जैसे कार्यक्रमों की पूरी दुनिया को जरूरत

Sun, 26 Feb 2023 05:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 05:42 AM IST
सार

हापाग लॉयड के सीईओ रोल्फ हेबन बोले-दुनिया को मेक इन इंडिया जैसे कार्यक्रम चाहिए, और इससे हुए उत्पादन को निर्यात करने वाले भी। बुनियादी ढांचे में अच्छा विकास इसमें मदद करेगा। हम जानते हैं कि अगले 20 साल में भारत बहुत आगे बढ़ने वाला है।

विज्ञापन
group of CEO of German companies called on Prime Minister Narendra Modi
पीएम से मिले जर्मन कंपनियों के सीईओ - फोटो : ANI

विस्तार

जर्मन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के एक समूह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह सभी विभिन्न उत्पादन क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख जर्मन कंपनियों से थे। पीएम मोदी के मेक इन इंडिया विजन को उन्होंने पूरे विश्व की जरूरत बताया। साथ ही भारत में निवेश, बुनियादी ढांचे, शिक्षा और कारोबार के नये अवसरों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


20 साल में भारत बहुत आगे होगा
हापाग लॉयड के सीईओ रोल्फ हेबन बोले-दुनिया को मेक इन इंडिया जैसे कार्यक्रम चाहिए, और इससे हुए उत्पादन को निर्यात करने वाले भी। बुनियादी ढांचे में अच्छा विकास इसमें मदद करेगा। हम जानते हैं कि अगले 20 साल में भारत बहुत आगे बढ़ने वाला है।
विज्ञापन


भारत में वास्तविक संभावनाएं दिख रहीं
डॉयचे पोस्ट डीएचएल समूह के सीईओ डॉ. टोबियस मेयर ने कहा, भारत में बुनियादी ढांचे के विकास-बीज डाले जा रहे हैं, उनकी फसल जल्द तैयार होगा। हम यहां वास्तविक संभावनाएं और चीजें आगे बढ़ती देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में टिकाऊ काम
एसएसपी के सीईओ क्रिश्चियन क्लीन बोले- भारत में हम हजारों स्टार्ट-अप के साथ काम कर रहे हैं। यहां टिकाऊ तरीके से काम करने की ऊंची संभावनाएं हैं।  हम यहां अपना निवेश दोगुना करने जा रहे हैं।

स्थानीय संस्कृति अपनानी होगी
रेथमन कंपनी के सीईओ क्लेमेंस रेथमन ने कहा-भारत आकर आपको यहां की संस्कृति को स्वीकार करना होता है। इस महान और सुंदर देश में आकर आप ऐसा नहीं कह सकते कि हम जैसा चाहते हैं, उन्हें वैसा व्यवहार करना होगा।

इस तरह की बैठक सराहनीय
रक्षा उत्पाद कंपनी की सीईओ सुसन वीगेंड ने कहा-यहां आना और पीएम मोदी के साथ बैठक में शामिल होना सम्मान की बात है, ऐसी बैठक सराहनीय हैं। हम भारत सरकार के विश्वसनीय सहयोगी हैं, नौसेना सहित सशस्त्र बलों को आपत्ति भी कर रहे हैं।

भारत आने वाली कंपनियों को सहयोग
टीयूवी नॉर्ड के सीईओ डर्क स्टीनकैंप  बोले-मैं शुरू से मेक इन इंडिया के बारे में जानता हूं। इसी वजह से कई जर्मन कंपनियों को भारत आकर उत्पादन करने में सहयोग दे रहा हूं।


शोध-विकास में भी काम करेंगे
एसएफसी एनर्जी के सीईओ पीटर पोडेस्सर ने कहा-मेक इन इंडिया में हम न केवल उत्पादन, बल्कि शोध और विकास की भी नई संभावनाएं देख रहे हैं।

कई संकेत सकारात्मक, हो रहा निवेश
सीमंस एजी के सीईओ रोलैंड बुश ने कहा-यहां केवल ऊर्जा नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा क्षेत्र में काफी निवेश हो रहा है। यह परिवहन से लेकर उत्पादकता तक सुधार सकता है। यहां 1.6 करोड़ एमएसएमई की मौजूदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed