फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gross GST revenue rises 12.3 pc to about Rs 1.96 lakh crore in January: Govt data

Gross GST Revenue: 1.96 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचा कुल जीएसटी राजस्व, जनवरी में 12.3 फीसदी इजाफा

Sat, 01 Feb 2025 06:56 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Feb 2025 06:56 PM IST
सार

Gross GST Revenue: जनवरी में जीएसटी संग्रह 12.3% बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा, जिसमें घरेलू बिक्री और आयातित वस्तुओं से कर में वृद्धि देखी गई। रिफंड जारी करने के बावजूद शुद्ध जीएसटी संग्रह 10.9% बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये हुआ। सरकार ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Gross GST revenue rises 12.3 pc to about Rs 1.96 lakh crore in January: Govt data
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

जनवरी महीने में भारत का कुल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 12.3 फीसदी बढ़कर 1.96 लाख करोड़ तक पहुंच गया। यह वृद्धि घरेलू आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने के कारण हुई है। सरकारी आंकड़ों में शनिवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


इसमें घरेलू स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री से राजस्व में 10.4 फीसदी की वृद्धि के 1.47 लाख करोड़ रुपये और आयातित वस्तुओं पर जीएसटी से 19.8 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 48,382 करोड़ रुपये का राजस्व हुआ। 
विज्ञापन


जनवरी 2024 में कुल जीएसटी संग्रह 1,95,506 करोड़ रुपये था, जो उससे पहले के साल (2023) से 12.3 फीसदी अधिक था। इस महीने में 23,853 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो 24 फीसदी की वृद्धि दिखाता है। रिफंड के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 10.9 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केपीएमजी के अप्रत्यक्ष कर प्रमुख अभिषेक जैन ने कहा कि जीएसटी संग्रह में लगातार बढ़ोतरी आर्थिक वृद्धि का इशारा कर रही है और व्यवसायों द्वारा कर अनुपालन में सुधार हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि रिफंड की वृद्धि के बावजूद संग्रह में वृद्धि दर्शाती है कि विभाग की रिफंड प्रक्रिया में सुधार हुआ है, जो व्यापार करने में आसानी के लिए एक सकारात्मक कदम है। 


डेलॉइट इंडिया के साझेदार एमएस मणि ने बताया कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में जीएसटी संग्रह में 10-20 फीसदी वृद्धि हुई है। हालांकि,  केंद्र और राज्य के जीएसटी अधिकारियों के लिए चिंता की बात यह है कि कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ अन्य बड़े राज्यों में जीएसटी संग्रह में केवल 5-9 फीसदी की वृद्धि हुई है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed