फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gross GST revenue collected in september 2021 above 1 lakh crore

GST संग्रह: लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ के पार, सितंबर 2020 से 23 फीसदी अधिक

Fri, 01 Oct 2021 01:30 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 01 Oct 2021 01:30 PM IST
सार

सितंबर 2021 में जीएसटी संग्रह 1,17,010 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 23 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
Gross GST revenue collected in september 2021 above 1 lakh crore
जीएसटी - फोटो : pixabay

विस्तार

सरकार का माल एवं सेवा (जीएसटी) संग्रह सितंबर 2021 में 1,17,010 करोड़ रुपये रहा है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि सितंबर में 1,17,010 करोड़ रुपये के कुल जीएसटी संग्रह में सकल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) की हिस्सेदारी 20,578 करोड़ रुपये रही, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) की हिस्सेदारी 26,767 करोड़ रुपये रही, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) की हिस्सेदारी 60,911 करोड़ रुपये और सेस (Cess) की हिस्सेदारी 8,754 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन


लगातार तीसरे महीने GST संग्रह एक लाख करोड़ के पार
सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से 28,812 करोड़ रुपये CGST और 24,140 करोड़ रुपये SGST को निपटाए हैं। मालूम हो कि वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत का माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा।
विज्ञापन


पिछले साल से 23 फीसदी अधिक
सितंबर 2021 के महीने का राजस्व सितंबर 2020 में जीएसटी राजस्व से 23 फीसदी अधिक है। सितंबर माह में आयात किए गए उत्पादों से संग्रह सितंबर के दौरान, माल के आयात से राजस्व 30 फीसदी अधिक था और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 20 फीसदी अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में 1,12,020 करोड़ रुपये था संग्रह 
इससे पहले अगस्त 2021 में सरकार का माल एवं सेवा (जीएसटी) संग्रह 1,12,020 करोड़ रुपये रहा था। इस आंकड़े से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था एक बार फिर से तेजी से पटरी पर आ रही है। आर्थिक विकास के साथ, कर चोरी विरोधी गतिविधियों, विशेष रूप से फर्जी बिलर्स के खिलाफ कार्रवाई से जीएसटी संग्रह में वृद्धि में योगदान हुआ। उम्मीद है कि राजस्व में सकारात्मक रुझान जारी रहेगा और वर्ष की दूसरी छमाही में उच्च राजस्व पोस्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed