फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gross GST revenue collected in August 2021 above 1 lakh crore 30 percent higher than the same month last year

GST संग्रह: लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ के पार, पिछले साल से 30 फीसदी अधिक

Wed, 01 Sep 2021 02:20 PM IST
‌डिंपल अलावाधी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 01 Sep 2021 02:20 PM IST
सार

अगस्त 2021 में जीएसटी संग्रह 1,12,020 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
Gross GST revenue collected in August 2021 above 1 lakh crore 30 percent higher than the same month last year
जीएसटी - फोटो : pixabay

विस्तार

सरकार का माल एवं सेवा (जीएसटी) संग्रह अगस्त 2021 में 1,12,020 करोड़ रुपये रहा है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि अगस्त में 1,12,020 करोड़ रुपये के कुल जीएसटी संग्रह में सकल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) की हिस्सेदारी 20,522 करोड़ रुपये रही, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) की हिस्सेदारी 26,605 करोड़ रुपये रही, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) की हिस्सेदारी 56,247 करोड़ रुपये और सेस (Cess) की हिस्सेदारी 8,646 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन


जुलाई में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 33 फीसदी बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। इस आंकड़े से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था एक बार फिर से तेजी से पटरी पर आ रही है। अगस्त 2021 के लिए राजस्व का आंकड़ा पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 30 फीसदी अधिक है। महीने के दौरान, घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 27 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन

 
मालूम हो कि लगातार नौ महीने तक जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। इसके बाद जून 2021 में यह नीचे आ गया। इसकी वजह जून के संग्रह का मई के लेनदेन से संबंध था। मई, 2021 के दौरान कोविड-19 की वजह से ज्यादातर राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ था।हालांकि कोविड-19 से संबंधित अंकुशों में ढील के साथ जुलाई का जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक बार फिर एक लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि राजस्व संग्रह में वृद्धि अब स्थाई रूप से होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed