फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gross Goods and Services Tax, GST Revenue Collected In January 2021 Almost 120 Lakh Crore Before Budget

बजट से पहले अच्छी खबर : जनवरी में मिला रिकॉर्ड 1.20 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व

Sun, 31 Jan 2021 10:54 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 31 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Gross Goods and Services Tax, GST Revenue Collected In January 2021 Almost 120 Lakh Crore Before Budget
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को सुबह 11 बजे बजट 2021 पेश करने जा रही हैं। इससे पहले एक अच्छी खबर आई है। खबर के मुताबिक जनवरी में रिकॉर्ड जीएसटी राजस्व एकत्र हुआ है। वित्त मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि जनवरी में 1.20 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। खास बात यह है कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था को लागू किए जाने के बाद यह सर्वाधिक है। बता दें कि पिछले महीने 1.15 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ था, जबकि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 10 हजार करोड़ रुपए अधिक राजस्व मिला था।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह जनवरी में 1.20 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। मंत्रालय ने कहा कि यह पिछले पांच महीनों में जीएसटी राजस्व संग्रह के रुख के अनुरूप है। जनवरी 2021 में जीएसटी संग्रह साल भर पहले की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जनवरी 2021 में 31 तारीख की शाम छह बजे तक जीएसटी राजस्व संग्रह 1,19,847 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 21,923 करोड़ रुपये, राज्यों का जीएसटी (एसजीएसटी) 29,014 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 60,288 करोड़ रुपये (सामानों के आयात से प्राप्त 27,424 करोड़ रुपये) और उपकर 8,622 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 883 करोड़ रुपये सहित) शामिल है। जीएसटी बिक्री रिटर्न दाखिल करने की अधिक संख्या के कारण यह आंकड़ा और अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिसंबर 2020 में यह थी स्थिति

दिसंबर 2020 में 1.15 लाख करोड़ रुपये का रिकार्ड जीएसटी संग्रह हुआ था, जो नई कर व्यवस्था लागू होने के बाद सर्वाधिक था। यह दिसंबर 2019 के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा था। कहा जा सकता है कि लॉकडाउन की बंदिशें हटने के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार की तेज गति दिखने की वजह से इसका सीधा असर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के राजस्व में भी आया था।

दिसंबर में 1,15,174 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ, जो नवंबर से 10 फीसदी ज्यादा था। दिसंबर 2020 में जीएसटी संग्रह में हुई बढ़ोतरी 21 महीनों में हुई सर्वाधिक मासिक वसूली थी। वित्त मंत्रालय ने तब कहा था कि जुलाई 2017 में लागू जीएसटी का इससे पहले सर्वाधिक संग्रह अप्रैल 2019 में 1,13,866 करोड़ रुपये हुआ था।

लगातार तीसरे महीने जीएसटी वसूली एक लाख करोड़ से ज्यादा हुई थी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक कर वसूली में रिकॉर्ड वृद्धि लॉकडाउन के बाद तेज आर्थिक सुधारों, जीएसटी धोखाधड़ी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान और कई व्यवस्थागत बदलावों के संयुक्त प्रभाव का नतीजा है। गौरतलब है कि अप्रैल 2020 में देशव्यापी लॉकडाउन के चलते जीएसटी वसूली सिर्फ 32,172 करोड़ रुपये हो सकी थी।

आयात से 27 फीसदी अधिक राजस्व मिला था

दिसंबर 2020 के जीएसटी संग्रह में वस्तु आयात से 27 फीसदी अधिक राजस्व मिला था। घरेलू लेनदेन (सेवाओं का आयात जोड़कर) से पिछले साल की तुलना में आठ फीसदी अधिक कर आया। वहीं, केंद्रीय जीएसटी 21,365 करोड़, राज्य जीएसटी 27,804 करोड़ और एकीकृत जीएसटी के रूप में 57,426 करोड़ रुपये की वसूली हुई। इसमें वस्तु आयात के 27,050 करोड़ रुपये शामिल थे।

इस दौरान सेस से 8,579 करोड़ रुपये आए थे। इसके अलावा सरकार ने आईजीएसटी के तहत सीजीएसटी व एसजीएसटी को क्रमश: 23,276 करोड़ व 17681 करोड़ रुपये निपटान के रूप में दिए थे। केंद्र व राज्य सरकारों को दिसंबर के नियमित निपटान के बाद सीजीएसीटी से 44,641 और एसजीएसटी से 45,485 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed