{"_id":"67cead9cc71c2ae392086db0","slug":"govt-seeks-parliament-nod-to-spend-rs-51-463-cr-extra-in-current-fiscal-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget: सरकार ने संसद से चालू वित्त वर्ष में ₹51463 करोड़ अतिरिक्त खर्च करने की मांगी मंजूरी, जानें सबकुछ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Budget: सरकार ने संसद से चालू वित्त वर्ष में ₹51463 करोड़ अतिरिक्त खर्च करने की मांगी मंजूरी, जानें सबकुछ
Mon, 10 Mar 2025 02:45 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:45 PM IST
सार
Budget: सरकार ने मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में 51,462.86 करोड़ रुपये का अतिरिक्त शुद्ध व्यय करने के लिए सोमवार को संसद से मंजूरी मांगी। सरकार की ओर से मांगा गया सकल अतिरिक्त व्यय 6.78 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें से 6.27 लाख करोड़ रुपये की भरपाई बचत और प्राप्तियों के मद से की जाएगी। आइए इस बारे में और विस्तार से जानें।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।
- फोटो : PTI
विस्तार
सरकार ने मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में 51,462.86 करोड़ रुपये का अतिरिक्त शुद्ध व्यय करने के लिए सोमवार को संसद से मंजूरी मांगी। इसमें से बड़ा हिस्सा पेंशन और उर्वरक पर सब्सिडी पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार की ओर से मांगा गया सकल अतिरिक्त व्यय 6.78 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें से 6.27 लाख करोड़ रुपये की भरपाई बचत और प्राप्तियों के मद से की जाएगी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किए गए अनुपूरक अनुदान मांगों के दूसरे बैच के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में सरकार का शुद्ध अतिरिक्त व्यय 51,462.86 करोड़ रुपये होगा।अतिरिक्त व्यय में उर्वरक सब्सिडी के लिए 12,000 करोड़ रुपये और एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) सहित सरकारी कर्मचारियों के पेंशन के लिए 13,449 करोड़ रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन
कुल व्यय में रक्षा पेंशन के लिए 8,476 करोड़ रुपये और दूरसंचार विभाग के लिए 5,322 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।