{"_id":"6454f376650f37c497092806","slug":"govt-receives-nine-eois-for-international-transhipment-port-project-in-great-nicobar-island-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nicobar: निकोबार में अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह के लिए नौ कंपनियों से मिले प्रस्ताव, पहला चरण 2028 तक होगा पूरा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Nicobar: निकोबार में अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह के लिए नौ कंपनियों से मिले प्रस्ताव, पहला चरण 2028 तक होगा पूरा
Fri, 05 May 2023 05:45 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 05 May 2023 05:45 PM IST
सार
Great Nicobar Island: एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गोपनीयता बरतने की शर्त पर मीडिया से कहा, ''ग्रेट निकोबार द्वीप में अंतरराष्ट्रीय ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह परियोजना के लिये नौ कंपनियों ने रुचि पत्र (EOI) जमा किये हैं।" अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित बंदरगाह में प्रति वर्ष 16 मिलियन कंटेनरों को संभालने की अंतिम क्षमता होगी।
विज्ञापन
Nicobar Islands
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंदरगाह मंत्रालय को बंगाल की खाड़ी के ग्रेट निकोबार द्वीप पर 41,000 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह परियोजना के लिए नौ कंपनियों से प्रस्ताव यानी ईओआई (Expressions of Interest ) मिले हैं।
विज्ञापन
इस साल की शुरुआत में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि परियोजना के 41,000 करोड़ रुपये (5 अरब डॉलर) के निवेश के साथ पूरा होने की उम्मीद है। इसमें सरकारी और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) दोनों का निवेश शामिल होगा।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गोपनीयता बरतने की शर्त पर मीडिया से कहा, ''ग्रेट निकोबार द्वीप में अंतरराष्ट्रीय ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह परियोजना के लिये नौ कंपनियों ने रुचि पत्र (EOI) जमा किये हैं।" अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित बंदरगाह में प्रति वर्ष 16 मिलियन कंटेनरों को संभालने की अंतिम क्षमता होगी। इसका पहला चरण 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से 2028 तक पूरा किया जाएगा। इसकी क्षमता 4 मिलियन से अधिक कंटेनरों को संभालने की होगी।
विज्ञापन