फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt plans to modify law allow 16 commonly used medicines to be sold over counter details here

Government Plan: बिना डॉक्टरी पर्चे के मिलेंगी पैरासिटामोल समेत ये 16 दवाएं, 'ओवर द काउंटर' लिस्ट में डालने की तैयारी

Tue, 07 Jun 2022 01:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Jun 2022 01:39 PM IST
सार

इन 16 दवाओं में पेरासिटामोल के साथ डायक्लोफेनेक, नांक बंद होने पर इस्तेमाल होने वाली दवाएं और एंटी-एलर्जिक दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा इनमें एंटीसेप्टिक और डिसइंफेक्टेंट एजेंट, गिंगीवाइटिस के इलाज में काम आने वाला माउथवॉश क्लोरोहेक्साडाइन को भी रखा गया है।

विज्ञापन
Govt plans to modify law allow 16 commonly used medicines to be sold over counter details here
दवाएं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुखार में इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल और आम इस्तेमाल वाली 16 अन्य दवाइयों को नियमों में बदलाव कर सरकार ओवर द काउंटर लिस्ट में डालने की तैयारी कर रही है। यानी इन दवाओं को खरीदने के लिए अब डॉक्टर की पर्ची की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 

विज्ञापन


सूची में ये दवाएं शामिल
इस संबंध जारी रिपोर्ट में बताया गया कि इन 16 दवाओं में पेरासिटामोल के साथ डायक्लोफेनेक, नांक बंद होने पर इस्तेमाल होने वाली दवाएं और एंटी-एलर्जिक दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा इनमें एंटीसेप्टिक और डिसइंफेक्टेंट एजेंट, गिंगीवाइटिस के इलाज में काम आने वाला माउथवॉश क्लोरोहेक्साडाइन, खांसी के इलाज में काम आने वाली दवा, एंटी बैक्टीरियल एक्नी फॉर्मुलेशन, एंटी फंगल क्रीम, एनलजेसिक क्रीम फॉर्मुलेशन और एंटी एलर्जी कैप्सूल शामिल हैं। 
विज्ञापन


ओटीसी में शामिल होने से फायदा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रेगुलेशन एक्ट 1945 में बदलाव के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया है, ताकि इन दवाओं को ओटीसी में शामिल किया जा सके। इससे रिटेलर इसे डॉक्टर की पर्ची के बिना बेच सकेंगे। दरअसल, इसका मकसद लोगों की आम इस्तेमाल वाली दवाइयों की पहुंच बढ़ाना है।   प्रस्तावित बदलावों से इन दवाओं को डॉक्टर की पर्ची के बिना बेचा जा सकेगा और इन तक लोगों की पहुंच आसान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed