फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt keeps interest rates on small savings schemes unchanged

Small Savings: सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रखीं, जानिए डाकघर में बचत पर कितना रिटर्न?

Tue, 30 Sep 2025 06:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 30 Sep 2025 06:31 PM IST
सार

Small Savings: वित्त मंत्रालय के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। वहीं, तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज दर चालू तिमाही में 7.1 प्रतिशत ही रहेगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते है।

विज्ञापन
Govt keeps interest rates on small savings schemes unchanged
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दरों में लगातार सातवीं तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। मंगलवार को पीपीएफ और एनएससी समेत विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में एक अक्तूबर, 2025 से शुरू होने वाली लगातार सातवीं तिमाही के लिए अपरिवर्तित रखा गया।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, "वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें जो 1 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त होंगी, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई, 2025 से 30 सितंबर, 2025) के लिए अधिसूचित दरों से अपरिवर्तित रहेंगी।"

विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर

वित्त मंत्रालय के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। वहीं, तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज दर चालू तिमाही में 7.1 प्रतिशत ही रहेगी। लोकप्रिय सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और डाकघर बचत जमा योजनाओं की ब्याज दरें भी क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 4 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई हैं। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी तथा निवेश 115 महीनों में परिपक्व होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएससी पर 7.7 प्रतिशत की ब्याज दर बनी रहेगी

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर अक्तूबर-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए 7.7 प्रतिशत पर बनी रहेगी। मौजूदा तिमाही की तरह, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान मासिक आय योजना निवेशकों को 7.4 प्रतिशत ब्याज दी जाएगी।



इसके साथ ही, मुख्य रूप से डाकघरों और बैंकों की ओर से संचालित लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को लगातार छठी तिमाही में अपरिवर्तित रखा गया है। सरकार ने पिछली बार 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए कुछ योजनाओं में बदलाव किया था। सरकार हर तिमाही में लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अधिसूचित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed