फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt gets rupees 4185 crore from Coal India stake sale

Coal India: कोल इंडिया में हिस्सेदारी बेचकर सरकार ने जुटाए 4185 करोड़; जानें अब कितना हिस्सा बचा

Mon, 05 Jun 2023 11:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 05 Jun 2023 11:27 PM IST
सार

डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) की वेबसाइट ने भी इस बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक, सरकार को कोल इंडिया में 3 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर सरकार को 4,185 करोड़ रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
Govt gets rupees 4185 crore from Coal India stake sale
कोयला - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

सरकार ने कोल इंडिया में तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 4,185 करोड़ रुपये जुटाये हैं। सीआईएल ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसके बारे में जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि ये बिक्री ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिए की गई है।  अब कोल इंडिया में सरकार की हिस्सेदारी घटकर 63.13 फीसदी रह गई है।

विज्ञापन


डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) की वेबसाइट ने भी इस बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक, सरकार को कोल इंडिया में 3 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर सरकार को 4,185 करोड़ रुपये मिले हैं। बता दें कि सरकार ने पिछले हफ्ते कोल इंडिया में तीन फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। 
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में सरकार द्वारा किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में यह पहली हिस्सेदारी बिक्री है। दो दिन के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के लिए फ्लोर प्राइस 225 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इस मुद्दे को खुदरा और संस्थागत दोनों निवेशकों द्वारा ओवरसब्सक्राइब किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed