फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt appoints K Rajaraman new IFSCA chairman business new in hindi

K Rajaraman: दूरसंचार सचिव के. राजारमन को मिली नई जिम्मेदारी, आईएफएससीए के अध्यक्ष नियुक्त

Sun, 09 Jul 2023 02:41 AM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 09 Jul 2023 02:41 AM IST
सार

IFSCA की स्थापना अप्रैल 2020 में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019 के तहत की गई थी। इसका मुख्यालय गिफ्ट सिटी गांधीनगर में है। 
 

विज्ञापन
Govt appoints K Rajaraman new IFSCA chairman business new in hindi
K Rajaraman - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने दूरसंचार सचिव के. राजारमन को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह 2020 में नियुक्त नियामक प्राधिकरण के पहले अध्यक्ष इंजेती श्रीनिवास का स्थान लेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, राजारमन की नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए, या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए है।

विज्ञापन


बता दें कि IFSCA की स्थापना अप्रैल 2020 में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019 के तहत की गई थी। इसका मुख्यालय गिफ्ट सिटी गांधीनगर में है। IFSCA भारत में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के विकास और विनियमन के लिए एकीकृत प्राधिकरण है। वर्तमान में यह भारत में पहला अंतरराराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है।
विज्ञापन


बता दें, IFSCA की स्थापना अप्रैल 2020 में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019 के तहत की गई थी। इसका मुख्यालय गिफ्ट सिटी गांधीनगर में है। IFSCA भारत में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के विकास और विनियमन के लिए एक एकीकृत प्राधिकरण है। वर्तमान में गिफ्ट IFSC भारत में पहला अंतरराराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


IFSCA की स्थापना से पहले घरेलू वित्तीय नियामक यानी आरबीआई, सेबी, PFRDA और IRDAI, IFSC में व्यवसाय को विनियमित करते थे। आईएफएससीए का मुख्य उद्देश्य मजबूत वैश्विक संपर्क विकसित करना और भारतीय अर्थव्यवस्था की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करना है। साथ ही पूरे क्षेत्र और समग्र रूप से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय मंच के रूप में कार्य करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed