फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Incentives On Rupay Debit Card And Upi Transactions Government Promised To Give 2600 Crore Incentive Scheme

Rupay Debit Card: रुपे डेबिट कार्ड और भीम यूपीआई के जरिये लेनदेन पर प्रोत्साहन योजना लागू, एक साल होगी अवधि

Tue, 17 Jan 2023 07:11 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 17 Jan 2023 07:11 AM IST
सार

Cabinet Decisionsमंत्रिमंडल ने रुपे डेबिट कार्ड और भीम-यूपीआई के जरिये व्यक्तियों एवं कारोबारियों के बीच कम राशि के लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Incentives On Rupay Debit Card And Upi Transactions Government Promised To Give 2600 Crore Incentive Scheme
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

सरकार रुपे डेबिट कार्ड व कम राशि के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन देगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 2,600 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। इस कदम से देश में डिजिटल भुगतान को और बढ़ावा मिलेगा। योजना के तहत बैंकों को चालू वित्त वर्ष यानी 2022-23 में रुपे और यूपीआई का इस्तेमाल कर ‘पॉइंट ऑफ सेल’ (पीओएस) यानी दुकानों पर लगी भुगतान मशीन और ई-कॉमर्स लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके तहत एक अप्रैल, 2022 से बैंकों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है। योजना की अवधि एक साल है।

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की वेबसाइट पर 14 जनवरी को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह प्रोत्साहन योजना, 2022-23 के बजट में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के संबंध में की गई घोषणा का ही हिस्सा है। इसके तहत रुपे डेबिट कार्ड व 2,000 रुपये तक के भीम यूपीआई लेनदेन पर कुछ फीसदी राशि बैंकों को प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा, मंत्रिमंडल ने रुपे डेबिट कार्ड और भीम-यूपीआई के जरिये व्यक्तियों एवं कारोबारियों के बीच कम राशि के लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी। इससे डिजिटल भुगतान में भारत की प्रगति और मजबूत होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले बजट में कहा था, डिजिटल भुगतान बढ़ाने के लिए वित्तीय मदद जारी रखेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरआई के लिए भी जल्द यूपीआई सुविधा
प्रवासी भारतीय (एनआरआई) भी जल्द अपने विदेशी मोबाइल नंबर से यूपीआई का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, यूपीआई से सिर्फ उनके नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) व नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी (एनआरओ) जैसे अंतरराष्ट्रीय खाते ही जुड़ सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने सभी पेमेंट इंटरफेस वाली संस्थाओं से तैयारी करने को कहा है। शुरुआत में 10 देशों के लिए सेवा : अमेरिका, यूके, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, ओमान, कतर, कनाडा, यूएई और सऊदी अरब।

एनआरआई खाता : प्रवासी भारतीय के नाम पर भारत में खोला गया बैंक खाता, जो उसकी विदेशी कमाई रखता है।
एनआरओ खाता : भारत में प्रवासी भारतीय के नाम पर खोला गया बैंक खाता, जिसमें किराया, लाभांश, पेंशन, ब्याज आदि के रूप में हुई कमाई रखी जाती है।  

ये होंगे फायदे...

  • मजबूत डिजिटल भुगतान तंत्र बनाने में मदद मिलेगी।
  • कम खर्चीला एवं इस्तेमाल के लिहाज से सरल यूपीआई लाइट व यूपीआई123पे को बढ़ावा मिलेगा।
  • भुगतान बैंकिंग नेटवर्क के जरिये डिजिटल भुगतान की पहुंच ग्रामीण और सुदूर इलाकों में बढ़ सकेगी।

इन्हें होगा लाभ 
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, कैबिनेट के फैसले से डिजिटल भुगतान व्यवस्था को एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम), असंगठित क्षेत्र और सुदूर किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।



तीन नई सहकारी समितियों के गठन को हरी झंडी
सरकार जैविक उत्पाद, बीज और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तीन नई सहकारी समितियों का गठन करेगी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय निर्यात समिति, राष्ट्रीय जैविक उत्पाद सहकारी समिति और राष्ट्र स्तरीय बहुराज्यीय बीज सहकारिता समिति की स्थापना को मंजूरी दी।

ऐसे मिलेगा प्रोत्साहन

रुपे डेबिट कार्ड
दुकानदारों के पास लगी पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों और ई-कॉमर्स मंचों पर रुपे कार्ड के जरिये किए गए भुगतान पर संबंधित बैंक को 0.4 फीसदी (अधिकतम 100 रुपये) की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

  • उद्योग क्षेत्रों के लिए भुगतान पर 0.15 फीसदी (अधिकतम 6 रुपये) प्रोत्साहन मिलेगा।


भीम यूपीआई
इसके जरिये दुकानदार को 2,000 रुपये तक का भुगतान करने पर बैंक को लेनदेन की राशि का 0.25% मिलेगा।
बीमा, म्यूचुअल फंड, शिक्षा और रेलवे के लिए किए गए भुगतान की 0.15% रकम मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed