फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government trying to reduce excise duty on petrol and diesel talks continue between the Ministry of Finance and Petroleum

तैयारी: पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने पर सरकार में माथापच्ची, वित्त और पेट्रोलियम मंत्रालय के बीच बातचीत जारी

Mon, 11 Apr 2022 11:27 PM IST
कुमार संभव बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Mon, 11 Apr 2022 11:27 PM IST
सार

अब तक हुई दो दौर की बातचीत में यह तय करने की कोशिश हो रही है कि उत्पाद शुल्क में कितनी कमी की जाए।

विज्ञापन
government trying to reduce excise duty on petrol and diesel talks continue between the Ministry of Finance and Petroleum
पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर उत्पादक शुल्क घटा कर आम लोगों को महंगाई से राहत देने की तैयारी कर रही है। पेट्रो पदार्थों के साथ रसोई गैस की कीमत को नियंत्रित करने के लिए सरकार में उच्च स्तर पर माथापच्ची जारी है। खासतौर पर पेट्रोल और डीजल पर उत्पादक शुल्क कम करने को ले कर वित्त मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि सरकार अंतिम निर्णय लेने से पहले अंतर्राष्ट्रीय बाजार की स्थिति को भी भांपना चाहती है।

विज्ञापन

यह है सरकार की योजना

सरकारी सूत्रों के मुताबिक कवायद पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के कारण बढ़ी महंगाई से सामान्य लोगों को राहत देने की है। इसके तहत पहला फार्मूला केंद्र की ओर से इस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कमी करने के साथ राज्यों से भी सहयोग करने की अपील करने की है। जबकि दूसरा फार्मूला इंतजार करने की है। बीते चार-पांच दिनों में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इसके कारण इनकी कीमतें स्थिर हैं।

विज्ञापन

दो दौर की बातचीत पूरी

अब तक हुई दो दौर की बातचीत में यह तय करने की कोशिश हो रही है कि उत्पाद शुल्क में कितनी कमी की जाए। गौरतलब है कि बीते साल नवंबर महीने में जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं तो सरकार ने पेट्रोल पर पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल पर दस रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इस समय सरकार पेट्रोल पर 27.90 रुपये और डीजल पर 21.80 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क के रूप में वसूल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन से स्थिर हैं कीमतें

सरकार के इसी कवायद के कारण बीते छह अप्रैल से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। हालांकि 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल की कीमतों में औसतन पांच रुपये और डीजल की कीमतों में औसतन 10 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि उत्पाद शुल्क में कमी लाने के लिए अभी एक दौर की बैठक और होगी, इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा।

व्यावसायिक रसोई गैस पर नहीं मिलेगी राहत

पेट्रोल-डीजल के साथ ही रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार की योजना है कि घरेलू इस्तेमाल के लिए रसोई गैस की कीमत को स्थिर रखा जाए, जबकि व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए रसोई गैस मामले में सरकार राहत देने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed