फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government to provide internship for engineering students, will get 10k per month

इंजीनियरिंग में इंटर्नशिप के लिए सरकार ने शुरू किया पोर्टल, छात्रों को हर माह मिलेंगे दस हजार रुपये

Wed, 09 May 2018 06:20 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 May 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
government to provide internship for engineering students, will get 10k per month

इंजीनियरिंग के छात्रों को केंद्र सरकार इंटर्नशिप के साथ दस हजार रुपये प्रति माह पारितोषिक के तौर पर मुहैया कराएगी। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के तहत सालाना 50 छात्रों को इसमें मौका दिया जाएगा। आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इंटर्नशिप के ऑनलाइन आवेदन के लिए एक पोर्टल की शुरूआत की।

विज्ञापन


60 फीसदी नंबर पाने वाले छात्रों को मिलेगा मौका
केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को प्रयोगात्मक कार्य का अनुभव होगा। उनके लिए यह एक प्रकार की उपलब्धि होगी जो इस क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने समेत अन्य तरीके से जिम्मेदारी निभाने में काम आएगी। मंत्रालय के मुताबिक बीटेक या बीईए एमटेक या एमई के दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्र, जिन्होंने पिछली परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हों वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


प्रत्येक सेशन में होंगे 25 छात्र
ग्रीष्मकाल इंटर्नशीप दो माह की अवधि की होगी जिसकी शुरूआत इस साल के जून में होगी। एक सेशन में 25 छात्रों को चुना जाएगा और प्रत्येक माह उन्हें दस हजार रुपये पारितोषिक मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कर सकेंगे आरएंडडी
मंत्रालय के अनुसार इंटर्नशिप के लिए प्रस्तावित क्षेत्रों में आईटी क्षेत्र में शोध एवं विकास, साइबर कानून, आईटी एक्ट, डिजिटल फोरेंसिक, मालवेयर एनालिसिस, मोबाइल गवर्नेंस, क्लाउड कम्प्यूटिंग और डिजिटल शिक्षा को शामिल किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि इंटर्नशिप में सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर उद्योग, डिजिटल पेमेंट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टेस्टिंग भी हैं। गौरतलब है कि छात्र एमईआईटीवाई डॉट जीओवी डॉट इन के जरिए इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed