फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government to impose gst on discount, buy one get one offer

सामान की खरीद पर मिलने वाली छूट पर लग सकता है जीएसटी, एक पर एक ऑफर भी आएगा दायरे में

Fri, 13 Jul 2018 11:20 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
government to impose gst on discount, buy one get one offer

सामान पर मिलने वाली छूट या फिर एक के बदले एक ऑफर देने वाली कंपनियों, खुदरा चेन और दुकानदारों को अब जीएसटी के दायरे में लाने की तैयारी चल रही है। वित्त मंत्रालय ने इसके लिए मसौदे को तैयार कर लिया है और संभवतः इसे जीएसटी परिषद की अगली बैठक में रखा जाएगा। 

विज्ञापन


30 से 70 फीसदी छूट आएगी दायरे में
कपड़े, मोबाइल फोन से लेकर के अधिकतर उपभोक्ता सामानों पर कंपनियां खरीदने पर 70 फीसदी तक छूट या फिर एक के बदले एक ऑफर चलाती हैं। कंपनियां अपनी ब्रिकी बढ़ाने के लिए ग्राहकों को ऐसा प्रलोभन देती हैं, जिस पर सरकार की नजर गई है।  
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय जल्द ही कंपनियों के साथ मिलकर, इस प्रस्ताव पर चर्चा करने वाला है। बता दें कि फ्री या फिर छूट ऑफर पर कंपनियां इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी क्लेम करती हैं। सरकार अब आईटीसी लेने पर जीएसटी वसूलना चाहती है। आईटीसी के बावजूद जीएसटी ना मिलने से सरकार को नुकसान होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको होगा नुकसान

government to impose gst on discount, buy one get one offer

अगर छूट या ऑफर पर मिलने वाले सामान पर जीएसटी लगता है, तो फिर इसका सबसे बड़ा नुकसान आपको होने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर यह प्रावधान लागू होता है तो फिर कंपनियां ऐसे ऑफर देने से बचेंगी या फिर आपसे जीएसटी वसूलेंगी। इससे ऑफर के तहत किसी भी सामान को खरीदना और महंगा हो जाएगा और सस्ते में सामान नहीं मिलेगा।  

अभी यह है प्रावधान
सीजीएसटी एक्ट के सेक्शन 17-5-एच में फ्री सैंपल, गिफ्ट पर आईटीसी ना देने का प्रावधान है। सरकार इस बारे में जल्द कंपनियों को प्रस्ताव भेजेगी जिसमें फ्री सैंपल, गिफ्ट आईटीसी वापस मिले या जीएसटी लगाने का प्रावधान होगा।

वित्त मंत्रालय इस मुद्दे पर कंपनियों की जल्द बैठक बुलाने वाला है। बैठक के बाद इस पर नोटिफिकेशन जारी होगा। इस प्रस्ताव के लागू होने पर कंपनियां जीएसटी खुद देंगी या फिर उपभोक्ता से वसूलेंगी। दवा कंपनियों के लिए इसर तरह का आदेश पहले ही जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed