फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government to develop 570 districts as export hubs by 2030 odop integration

देश के 570 जिले बनेंगे निर्यात हब: यूपी के 12 जिलों से होगी शुरुआत, भारतीय उत्पादों की बढ़ेगी वैश्विक पहुंच

Tue, 21 Jul 2026 04:07 AM IST
राकेश कुमार अजीत खरे, नई दिल्ली।
अजीत खरे, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 04:07 AM IST
सार

भारतीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर चमकाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। साल 2030 तक देश के 570 जिलों को नए 'निर्यात हब'के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के मेरठ, गोरखपुर और वाराणसी समेत 12 प्रमुख जिलों से होने जा रही है। यूपी की सफल 'ओडीओपी' (एक जिला, एक उत्पाद) योजना को आधार बनाकर अब छोटे उद्यमियों, किसानों और हस्तशिल्पियों को सीधे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी बाजारों से जोड़ा जाएगा। सरकार का यह कदम न सिर्फ स्थानीय रोजगार बढ़ाएगा, बल्कि नए मुक्त व्यापार समझौतों का फायदा सीधे जमीनी स्तर तक पहुंचाएगा।
 

विज्ञापन
government to develop 570 districts as export hubs by 2030 odop integration
निर्यात हब बनाने की तैयारी ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने और नए मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने के लिए केंद्र 2030 तक 570 जिलों को नए निर्यात हब के तौर पर विकसित करने की तैयारी कर रहा है। उभरते निर्यातकों को ई-कॉमर्स निर्यात मंचों से जोड़ने का काम होगा, जिससे वैश्विक बाजार तक उनकी पहुंच और बिक्री बढ़ सके।
विज्ञापन


जिला स्तरीय निर्यात केंद्र के जरिये स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की रणनीति पर तेजी से काम हो रहा है। ओडीओपी उत्पादों पर खास जोर है। हर जिले के अनूठे और पारंपरिक उत्पादों को वैशि्वक पहचान दिलाने का काम होगा। कृषि उत्पाद, हस्तशिल्प, जीआई टैग उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण और एमएसएमई उद्योग पर जोर होगा। निर्यातकों को गुणवत्ता सुधार, अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स सुविधा, टेस्टिंग लैब, ग्लोबल मार्केटिंग आदि का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी में मेरठ और गोरखपुर समेत 12 जिले चिह्नित
प्रथम चरण में यूपी में 12 जिले निर्यात हब के तौर पर विकसित होंगे। इनमें भदोही, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, आगरा, सहारनपुर, वाराणसी, शामिल हैं। निर्यात केंद्र बनाने की पहल अन्य राज्यों में भी शुरू की गई है। हर जिले से निर्यातकों की संख्या बढ़ाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडीओपी योजना बन रही आधार
यूपी की ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) योजना को केंद्र की जिला-आधारित निर्यात रणनीति के साथ एकीकृत किया जा रहा है। इसके तहत पारंपरिक हस्तशिल्प और कारीगरी के अलावा नए उभरते क्षेत्र भी चिह्नित किए जा रहे हैं, ताकि उद्यमी वैश्विक आपूर्ति शृंखला से जुड़ सकेंगे। हाल में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में व्यापार परिषद की बैठक में इस पर रणनीति बनाई गई।


मिशन मोड पर काम
अब जिला निर्यात हब ढांचे के अंतर्गत पहले से निर्मित मजबूत संस्थागत आधार को नई चुनौतियों के मद्देनजर वास्तविक और दिखाई देने वाले निर्यात परिणामों में परिवर्तित करने का काम होगा। इस अभियान से नए निर्यातकों को मौका मिलेगा। एमएसएमई की भागीदारी मजबूत होगी। स्थानीय उत्पादों एवं सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और जिलों की निर्यात क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed