{"_id":"61a21341cbd7110053704855","slug":"government-sovereign-gold-bond-scheme-subscription-opens-from-29-november-know-here-all-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"SGB Scheme: सरकार की इस योजना से सस्ते में सोना खरीदने का मौका, यहां जानें कब होगी शुरुआत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SGB Scheme: सरकार की इस योजना से सस्ते में सोना खरीदने का मौका, यहां जानें कब होगी शुरुआत
Sat, 27 Nov 2021 04:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 27 Nov 2021 04:45 PM IST
सार
Sovereign Gold Bond Scheme Subscription: इस समय सोना 48,466 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मगर सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम 2021-22 के तहत आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं। इस संबंध में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, यह स्कीम 29 नवंबर से पांच दिनों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी।
विज्ञापन
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोना निवेशकों के लिए निवेश का सबसे अच्छा जरिया माना जाता है। एक ओर जहां कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरियंट के आने से शेयर बाजार में भूचाल आ गया और निवेशकों में डर का माहौल है। वहीं दूसरी ओर सोने का दाम में इजाफा हो रहा है। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास सस्ता सोना खरीदने का बढ़िया मौका है। दरअसल, सरकार की एसजीबी स्कीम के तहत कम पांच दिनों के लिए खुलने वाली है।
विज्ञापन
29 नवंबर से खुलेगी एसजीबी स्कीम
शेयर बाजार के धराशाई होने के बाद निवेशक एक बार फिर सोने में निवेश की तरफ रुख कर सकते हैं, क्योंकि इसे एक सुरक्षित निवेश विकल्प हमेशा से माना जाता है। इस समय सोना 48,466 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मगर सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम 2021-22 के तहत आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं। इस संबंध में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, यह स्कीम 29 नवंबर से पांच दिनों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी।
विज्ञापन
गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइज तय
रिपोर्ट के मुताबिक, एसजीबी स्कीम में गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,791 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। इस बात की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से साझा की गई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22- सीरीज VIII सब्सक्रिप्शन के लिए 29 नवंबर से खुलकर 03 दिसंबर 2021 को बंद होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन करने वालों को छूट
भारत सरकार ने आरबीआई की सलाह से उन निवेशकों को नॉमिनल वैल्यू पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का भी फैसला किया है, जो ऑनलाइन आवेदन करेंगे और आवेदन के लिए पेमेंट डिजिटल मोड के माध्यम से करेंगे। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,741 रुपये प्रति ग्राम सोना रखा गया है। बता दें कि सीरीज VII का इश्यू प्राइस 4,761 रुपये प्रति ग्राम सोना था।
यहां से खरीद सकते हैं गोल्ड बॉन्ड
आरबीआई भारत सरकार की ओर से ये गोल्ड बॉन्ड जारी करता है। ये बॉन्ड बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नॉमिनेटेड डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से बेचे जाएंगे।
2015 में शुरू की गई थी यह स्कीम
गौरतलब है कि एसजीबी स्कीम नवंबर 2015 में शुरू की गई थी। इस स्कीम शुरू करने का उद्देश्य फिजिकल गोल्ड की मांग को कम करना था। बॉन्ड के दाम सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम 3 कार्य दिवसों के लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की तरफ से जारी किए गए 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के सिम्पल एवरेज के आधार पर तय की जाती है।