फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government signs share purchase agreement with Tata Sons for Air India sale news in Hindi

एयर इंडिया: 18 हजार करोड़ के सौदे के लिए सरकार ने टाटा संस के साथ किया शेयर खरीद समझौता

Mon, 25 Oct 2021 06:46 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 Oct 2021 06:46 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने सोमवार को एयर इंडिया की बिक्री के लिए टाटा संस के साथ एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन
Government signs share purchase agreement with Tata Sons for Air India sale news in Hindi
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की बिक्री के लिए केंद्र सरकार ने टाटा संस के साथ सोमवार के 18 हजार करोड़ रुपये के एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए। निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने एक ट्वीट में लिखा कि एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के लिए केंद्र सरकार ने आज टाटा संस के साथ शेयर खरीद समझौते पर दस्तखत किए। इस सौदे में एयर इंडिया एक्सप्रेस और ग्राउंड हैंडलिंग इकाई एआईएसएटीएस की बिक्री भी शामिल है।

विज्ञापन


टाटा संस की इकाई टैलेस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एयर इंडिया की खरीद के लिए 2700 करोड़ रुपये का नकद भुगतान और कंपनी पर कुल कर्ज में से 15,300 करोड़ रुपये से अधिक की जिम्मेदारी लेने का प्रस्ताव दिया था, जिसे इस महीने की शुरुआत में सरकार ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद 11 अक्तूबर को टाटा समूह को एक आशय पत्र (एलओआई) जारी किया गया था। इसमें इसकी पुष्टि की गई थी कि केंद्र सरकार, एयरलाइन में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की इच्छा रखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed